{"_id":"6660b97cbc7d9906f6076a94","slug":"1355-people-pressed-nota-most-623-nota-were-pressed-in-rewari-rewari-news-c-198-1-rew1001-205243-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 1355 लोगों ने दबाया नोटा, सबसे ज्यादा रेवाड़ी में 623 नोटा दबाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 1355 लोगों ने दबाया नोटा, सबसे ज्यादा रेवाड़ी में 623 नोटा दबाए
Thu, 06 Jun 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने विभिन्न प्रत्याशियों के साथ नोटा का बटन भी खूब दबाया। रेवाड़ी, कोसली और बावल विधानसभा क्षेत्र में 1355 मतदाताओं ने नोटा को वोट दिया। इनमें से रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 623, बावल में 370 और कोसली में 362 वोट नोटा को दिए।
कई प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले। कई प्रत्याशी तो 100 वोट भी प्राप्त नहीं कर पाए। परिणाम घोषित होने के बाद प्रत्याशी राउंड और बूथ अनुसार प्राप्त वोट का आकलन करने में जुट गए। रेवाड़ी और बावल विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र में कुल 1,55,000 लोगों ने मतदान किया। इनमें से 370 नोटा में वोट डाले गए। वहीं, 16 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। नौ प्रत्याशियों को 100 से कम वोट मिले। यहां इनेलो प्रत्याशी को 512 तो बसपा को 483 वोट मिले। दो निर्दलीय प्रत्याशी अशोक जांगड़ा और अजय कुमार को 451 और 408 वोट मिले। कोसली विधानसभा में कुल 1,71,421 वोट पड़े। इनमें से नोटा में जहां 362 वोट पड़े वहीं कुल 26 प्रत्याशियों में से 15 प्रत्याशियों को 100 से कम वोट मिले। यहां कुल 14 राउंड में मतगणना हुई थी।
18 प्रत्याशियों को 4 हजार से भी कम वोट मिले
दो राष्ट्रीय पार्टियों के बीच कड़े मुकाबले में 3 चर्चित राजनीतिक दलों सहित 21 प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। इस चुनाव में जजपा प्रत्याशी राहुल यादव फाजिलपुरिया को 13 हजार 214 वोट मिले। वहीं, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी विजय खटाना को 8 हजार 900 वोट मिले। इसके अलावा इनेलो के सोराब खान को 4 हजार 897 मतों से संतोष करना पड़ा जबकि 18 प्रत्याशी ऐसे रहे जिन्हें 4 हजार से भी कम वोट मिले। जजपा प्रत्याशी ने गायन क्षेत्र में अपनी लोकप्रियता को भुनाने का प्रयास किया, मगर वह इसे वोट में तब्दील नहीं कर पाए। राहुल यादव का नामांकन दाखिल कराने के लिए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहुंचे थे। जजपा के साथ ही बहुजन समाज पार्टी व इनेलो के उम्मीदवार भी बड़े चमत्कार की आस लगाए बैठे थे। मगर ये सभी प्रत्याशी जीत के नजदीक पहुंचना तो दूर किसी भी प्रत्याशी के वोट काटकर मुश्किल भी खड़ी नहीं कर पाए।