फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जलभराव व गंदगी के ढेरों के कारण कंपनी बाग के लोग परेशान

जलभराव व गंदगी के ढेरों के कारण कंपनी बाग के लोग परेशान

Fri, 19 Apr 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
जलभराव व गंदगी के ढेरों के कारण कंपनी बाग के लोग परेशान
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला कंपनी बाग में जलभराव व गंदगी के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बारिश के दिनों में गलियों में पानी जमा हो जाता है। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेसहारा पशु मोहल्ले में घूमते रहते हैं, जो कई बार लोगों को दुर्घटनाग्रस्त कर चुके है। इसके अलावा कुछ गलियों में नगर परिषद की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्य अधूरे पड़े हुए, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के अभाव के कारण मोहल्ले में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है। लोगों द्वारा कई बार नप के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। गली नंबर पांच में करीब दो माह से गली में टाईल बिछाई जा रही है, लेकिन कार्य अधूरा छोड़े जाने के कारण यहां के लोगों केेे आवागमन में काफी परेशान उठानी पड़ रही है। कई बार संबंधित अधिकारियों को भी शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed