{"_id":"5c9a6976bdec2213eb73824c","slug":"131553623414-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के अंतिम दिन पांच पदों के लिए 12 प्रत्याशियों ने जमा कराए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के अंतिम दिन पांच पदों के लिए 12 प्रत्याशियों ने जमा कराए नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मंगलवार को अंतिम दिन 3 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। अंतिम दिन तक कुल 5 पदों के लिए 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा कराए गए हैं।
पांच मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन में नामांकन भरने का अंतिम दिन था। चुनाव अधिकारी शंकर सिंह, एसएस राव, अश्वनी कुमार तिवारी, एचके शर्मा व चरण सिंह ने बताया कि प्रधान पद के लिए जसवीर सिंह ने अपना नामांकन पत्र भरा है। इसके साथ ही प्रधान पद के लिए सुधीर यादव, रविंद्र यादव व जसवीर सिंह मैदान में हैं। वहीं उप प्रधान पद के लिए अरविंद यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सचिव पद के लिए सुजान सिंह, अनिल कुमार व प्रवीण कुमार के अलावा किसी ने भी अपना नामांकन पत्र नहीं दिया। जबकि सह सचिव पद के लिए मोहित जैन के अलावा मोहित कुमार ने भी अपना नामांकन पत्र भरा है । कोषाध्यक्ष पद के लिए गजराज सिंह व देवेंद्र सिंह के अलावा किसी अन्य ने अपना नामांकन पत्र नहीं दिया। बार एसोसिएशन का चुनाव आगामी 5 अप्रैल को जिला बार रूम में सुबह 8 बजे से 3 बजे तक कराया जाएगा। जिसके तुरंत बाद ही मतगणना भी की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि बार के चुनाव को शांतिपूर्वक बनाए रखने के लिए सभी अधिवक्ता साथियों से अपील की गई है और सभी मतदाता अधिवक्ताओं को हिदायत दी गई है कि वह सभी अपना पहचान पत्र मतदान के समय अवश्य साथ लेकर आए।