फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   साढे तीन करोड़ के सुलतान पोल व फैंसी लाइटों से जगमग होगा शहर

साढे तीन करोड़ के सुलतान पोल व फैंसी लाइटों से जगमग होगा शहर

Fri, 07 Dec 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
साढे तीन करोड़ के सुलतान पोल व फैंसी लाइटों से जगमग होगा शहर

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के चौक चौराहों और सरकुलर रोड को जगमग करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर करीब साढे़ करोड़ रुपये की लागत से सुलतान लाइटें लगाने के कार्य को शुरू कर दिया गया है। यह लाइटें सरकुलर रोड के अलावा गढ़ी बोलनी रोड पर आंबेडकर चौक से एनएच आठ तक, झज्जर रोड, महेंद्रगढ़ रोड व भाड़ावास रोड तक लगाने की योजना है।
सरकुलर रोड पर लगाई जा रही फैंसी लाइटें व सुल्तान पोल लगाने का मुख्य उद्देश्य शहर को जगमग करने के साथ ही सौंदर्यीकरण करना है। सुल्तान पोल के दोनों तरफ लगने वाली फैंसी लाइटें 120-120 वाट के बल्बों के साथ ट्यूब लाइट लगाई जाएंगी। एक सुल्तान पोल व फैंसी लाइट की लागत करीब 80 हजार रुपए है।
विज्ञापन

- पुराने खंबों के स्थान पर लगेंगे सुल्तान पोल
सरकुलर रोड पर धारूहेड़ा चुंगी से आजाद चौक, झज्जर चौक, रेलवे चौक से होते हुए नाईवाली चौक तक डिवाइडर नहीं है। ऐसे में बिना डिवाइडर के करीब आधे सरकुलर रोड पर फैंसी लाइटें तो जगमगाती नजर आएंगी, लेकिन सुलतान पोल नहीं लगाए जाएंगे। इस क्षेत्र में पहले से लगे पोल या फिर पीसी पोल लगाकर फैंसी लाइटें लगाई जाएगी। इसके साथ ही गढ़ी बोलनी रोड पर 1.51 करोड़ की राशि से सात किलोमीटर तक स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है। इसमें से आंबेडकर चौक से राजेश पायलट चौक तक 1.5 किलोमीटर तक फैंसी लुक में सुल्तान पोल तथा राजेश पायलट चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग तक सामान्य पोल लगाने की योजना है। भाड़वास (अग्रसेन) चौक से भाड़ावास रोड पर 2 किलोमीटर की दूरी तक स्ट्रीट लाइटें लगाने पर 53 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। नारनौल रोड पर नाईवाली चौक से 2.7 किलोमीटर तक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। इस पर करीब 72 लाख रुपए की राशि खर्च होगी । महेंद्रगढ़ रोड पर 14 लाख की लागत से गोपाल देव चौक से 500 मीटर आगे तक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहर को जगमग करने के साथ ही सौंदर्य को भी प्राथमिकता
फिलहाल सरकुलर रोड पर लाइटें लगाई जाएगी। यदि किसी प्रकार की कोई तकनीकी खामी नहीं आई तो दिसंबर माह में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। लाइटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सुलतान पोल व फैंसी लाइटों से शहर जगमग होने के साथ ही सौंदर्यरण भी बढ़ेगा।
पंकज मेहरा, उपमंडल अधिकारी (इलेक्ट्रिकल) पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed