{"_id":"5bc8dc13bdec2269bd069c79","slug":"131539890195-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारी उतरे रोडवेज यूनियन के समर्थन में, दो घंटे दिया धरना, कोसली में रहा हड़ताल का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारी उतरे रोडवेज यूनियन के समर्थन में, दो घंटे दिया धरना, कोसली में रहा हड़ताल का असर
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में बिजली निगम के कर्मचारी भी आ गए हैं। बिजली निगम के कर्मचारियों ने वीरवार को गेट मीटिंग की और दो घंटे तक धरना दिया। इधर वीरवार को रोडवेज की अधिकांश बसों का संचालन बंद रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
बिजली निगम कर्मचारी वीरवार को कार्यालय के गेट पर एकत्रित हुए और वहां हरियाणा रोडवेज यूनियन की हड़ताल का समर्थन करने की घोषणा करते हुए दो घंटे तक धरना दिया। कर्मचारियों ने हड़ताल के समर्थन में नारेबाजी की। यूनिट प्रधान जयप्रकाश की अध्यक्षता में दिए गए धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने रोडवेज कर्मियों की हड़ताल को जायज बताया। समर्थन करने वालों में बिजली निगम के उमेद सिंह, सोमदत्त सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। उधर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर हुई हड़ताल के चलते वीरवार को भी अधिकांश बसों का आवागमन बंद रहा। केवल झज्जर डिपो की बसें ही चली। गुरुग्राम-कोसली, रोहतक-कोसली, नारनौल-कोसली, चरखी दादरी-कोसली की बस सेवाएं पूरी तरह बंद रही। बस सेवाओं के बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।