{"_id":"5b465b014f1c1bfb7e8b5a74","slug":"131531337473-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में 30 जुलाई तक चलाया जाएगा पौधागिरी अभियान: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में 30 जुलाई तक चलाया जाएगा पौधागिरी अभियान: उपायुक्त
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता-पिता, गुरुजनों और पर्यावरण के नाम पर बच्चे लगाएंगे तीन-तीन पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले में बारिश के मौसम में अधिकाधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की तरफ से जिला में 30 अगस्त तक पौधगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान में कक्षा छठी से 12वीं तक के बच्चों को शामिल किया गया है। बच्चे अपने स्कूल, घर-आंगन, नहर, नालों, पार्कों या अन्य सार्वजनिक जगह पर पौधे रोपित कर उनके नाम भी रख सकेंगे। बच्चे अपने द्वारा लगाए पौधे का नामकरण अपने पूर्वजों, महापुरुषों, गुरूजनों, परिवार के सदस्यों के नाम से अथवा अपने खुद के नाम से पट्टी लगाकर कर सकते हैं। इस पर रोपित की गई तिथि को भी अंकित कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन पौधों को सुरक्षित रखने के कार्य में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेंगे।
उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि पौधा क्रिया कार्यक्रम बच्चों के लिए एक खेल की तरह रोमांचक होगा। इसका फल उन्हें कुछ ही वर्षों में प्राप्त होने लगेगा। प्रत्येक बच्चा तीन पौधे लगाए। एक पौधा अपने दादा- दादी या माता- पिता के नाम पर, दूसरा पौधा गुरू के नाम पर और तीसरा पौधा अपने वातावरण के नाम पर। उन्होंने बताया कि पौधरोपण अभियान छठी से 12वीं तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों द्वारा किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार वन विभाग द्वारा पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम की प्रति सप्ताह रिपोर्ट विद्यालय मुखिया अपने खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी को भिजवाएंगे। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को सेल्फी विद ट्री कार्यक्रम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा आयोजित कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पौधरोपण अभियान के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी संबंधित खंडों के ग्राम पंचायतों को इस अभियान के लिए जागरूक करेंगे।