फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एसवाईएल के पानी के लिए सात मार्च से फिर करेंगे बड़ा आंदोलन : अभय चौटाला

एसवाईएल के पानी के लिए सात मार्च से फिर करेंगे बड़ा आंदोलन : अभय चौटाला

Mon, 18 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
एसवाईएल के पानी के लिए सात मार्च से फिर करेंगे बड़ा आंदोलन : अभय चौटाला
एसवाईएल के पानी के लिए सात मार्च से फिर करेंगे बड़ा आंदोलन : अभय चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा विधानसभा में नेेेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को कोसली हलके के कई गांवों में जनजागरण अभियान के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन किए। इस दौरान उन्होंने भाजपा को जुमलों की सरकार बताते हुए दक्षिण हरियाणा को एसवाईएल का पानी दिलाने के लिए फिर से बड़ा आंदोलन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगले साल 7 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान से इस आंदोलन को शुरू किया जाएगा, जिसका उद्देश्य किसानों को एसवाईएल का पानी दिलाना होगा।
रेवाड़ी के गांव मस्तापुर, सुर्खपुर, बेरली, लुहाना गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि बीजेपी केवल जुमलों की सरकार है। भाजपा ने अपने झूठे वादों से हरियाणा की भोली-भाली जनता को लूटा है। वहीं 15 लाख रुपये खाते में डालने के नाम पर लोगों की वोट लूटने का काम किया। यही नहीं किसानों को स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने के नाम पर ठगा, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा गया। यही नहीं व्यापारियों के साथ सुरक्षा का वादा तो किया लेकिन सुरक्षा प्रदान करने की बजाय जनता पर और व्यापारियों पर जीएसटी का बोझ डाल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी आज तक दक्षिण हरियाणा को एसवाईएल का पानी नहीं मिला। इसके लिए एक बार फिर बड़ा आंदोलन करना होगा। इसके लिए 7 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में रैली होगी, जिसका मकसद केवल और केवल एसवाईएल का पानी लाना होगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में उनके साथ इनेलो के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, लीगल सेल के प्रदेशाध्यक्ष जसबीर सिंह ढिल्लो, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, उप जिला प्रमुख व कोसली हलका के प्रधान जगफूल यादव, सुभाष गर्ग, वरिष्ठ नेता रामफल कोसलिया, किरण पाल यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed