फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   130 feet lenth road sector people

130 फुट लंबी गली के निर्माण को लेकर सेक्टरवासी लगा रहे हैं कार्यालयों के चक्कर

Sat, 08 Aug 2020 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
130  feet lenth road sector people
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर तीन निवासी महज 130 फुट लंबी गली के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग को लेकर पिछले चार माह से पार्षद से लेकर नप व प्रशासन तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आधे-अधूरे निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा सेक्टर 3 की गली में से मकान नंबर 687 से 695 तक 130 फुट गली का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इन घरों के सामने रोड़ियां डाल रखी हैं। बारिश के मौसम में घरों के सामने पानी जमा होने से सेक्टरवासियों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर सेक्टर वासी प्रशासन व नप कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। गंदा पानी जमा होने से इन घरों के सामने न ही तो सफाई कर्मी पहुंच रहे हैं और न ही सब्जी वाले।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान: कैलाश
सेक्टरवासी कैलाश ने बताया कि नप से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक गली निर्माण के लिए गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन चार माह से किसी ने भी इसकी सुध नहीं ली है। घरों के सामने बारिश का पानी जमा होने से घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

दुर्गंध से घरों में ठहरना मुश्किल: राजपाल सिंह
राजपाल सिंह का कहना है कि घरों के आगे रोड़ियां पड़ी हैं। सीवर लाइन में बारिश का पानी नहीं जाने से घरों के सामने जमा हो रहा है। इस पानी से उठने वाली दुर्गंध से घरों में ठहरना मुश्किल हो रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर की अन्य गलियां बनी चुकी हैं : राजेंद्र प्रसाद
राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 22 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के बाद से सेक्टर की सभी गलियों का निर्माण कार्य बंद हो गया था। लेकिन अन्य गलियां तो बन चुकी हैं। उनके घरों के सामने आधे-अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।
गली में नहीं आते सब्जी वाले: संतरा देवी
संतरा देवी ने बताया कि कोरोना संकट के दौर में बाजार में जाना भी खतरे से खाली नहीं है। लेकिन निर्माण कार्य बीच में छोड़ने से गली में रोड़ियां बिखरी पड़ी हैं। घरों तक सब्जी वाले भी नहीं पहुंच रहे हैं। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
कच्ची गली में है गंदगी का आलम: मोनिका शर्मा
मोनिका शर्मा का कहना है कि लंबे समय से आधे छोड़े गए निर्माण के कारण गली में सफाई कर्मचारी भी नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में घरों के आगे गंदगी जमा हो रही है। कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी भी नहीं पहुंच रही है। दिनभर हवा के झोकों के साथ कूड़ा घरों में पहुंच रहा है।
गंदे पानी में पनप रहे हैं मच्छर: राजबाला
राजबाला ने बताया कि घरों के रोड़ियों के ढेर लगे हैं। बारिश का पानी भी सीवर तक नहीं पहुंच रहा है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के नहीं पहुंचने से घरों के सामने भी झाड़ियां व खरपतवार उग चुका है। बारिश के पानी में मच्छर पनप रहे हैं।
घरों से निकलना भी हुआ मुश्किल: नीतू सिंह
नीतू सिंह ने बताया कि घरों के आगे रोड़ियों के ढेर पड़े हैं। गली में निर्माण कार्य के दौरान ही मशीन भी बची रास्ते छोड़ दी गई है। ऐसे में उनके वाहन भी घरों तक नहीं पहुंच रहे हैं। घरों के गेटों को बंद करना भी मुश्किल हो रहा है। कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी नहीं आने से गली बदहाल हो रही है।
घरों में कैद हुए छोटे बच्चे: सम्मान
सम्मान ने बताया कि पहले सभी छोटे बच्चे सुबह-शाम के समय घरों के बाहर खेलते थे। लेकिन अब गंदा पानी व कीचड़ जमा होने से छोटे बच्चे भी घरों में कैद हो गए हैं। अभिभावक बच्चों को घरों से बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। नप से लेकर प्रशासन तक गली निर्माण की गुहार के बाद भी कोई इस और ध्यान नहीं दे रहा है। चार माह से सेक्टरवासी परेशानी उठा रहे हैं।
लोगों को दिनभर उठानी पड़ रही परेशानियां : रंजिता
रंजिता ने बताया कि लॉक डाउन के बाद सभी निर्माण कार्य बंद हो गए थे। लेकिन अब पुन: शुरू होने के बाद सेक्टर की अन्य गलियां बनी चुकी हैं। लेकिन इस गली की किसी ने अभी तक सुध नहीं ली है। इस गली के करीब 100 लोगों को दिनभर परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।

शीघ्र होगा निर्माण कार्य शुरू: पार्षद
वार्ड नंबर 22 की पार्षद पूनम यादव ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा चुका है। लॉक डाउन के दौरान लेबर का अभाव रहा है। उनकी अधिकारियों व ठेकेदार से बातचीत हो चुकी है जिसके बाद तीन अन्य ठेकेदारों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
--
फोटो- 1-11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed