फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   13 volunteers of Agriculture College won the competition

Rewari News: कृषि महाविद्यालय के 13 स्वयंसेवकों ने स्पर्धा में बाजी मारी

Sun, 12 Jan 2025 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jan 2025 03:32 AM IST
विज्ञापन
13 volunteers of Agriculture College won the competition
फोटो : 09कृषि महाविद्यालय बावल में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के अंतिम दिन का दृश
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बावल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध कृषि महाविद्यालय बावल में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन शनिवार को किया गया। शिविर में आयोजित प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक कृषि महाविद्यालय के 13 स्वयंसेवकों ने बाजी मारी।
शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. बलदेव राज कंबोज रहे। शिविर में कृषि विश्वविद्यालय के 6 महाविद्यालयों के 200 स्वयंसेवकों ने भाग लिया जिसमें 102 लड़कियां और 98 लड़के शामिल रहे। परियोजना अधिकारी डॉ. अमरजीत ने बताया कि शिविर में खेल गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्याख्यान, पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक 13 विजेता कृषि महाविद्यालय बावल, दूसरे स्थान पर 7 विजेता कृषि महाविद्यालय कौल एवं तृतीय स्थान पर 2-2 विजेता कृषि महाविद्यालय हिसार, मत्स्य पालन महाविद्यालय, इंजीनियरिंग एवं तकनीकी महाविद्यालय एवं सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय से रहे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बलदेव राज कंबोज ने स्वयंसेवकों से राष्ट्र के निर्माण के लिए जिम्मेदारी की भावना रखने के लिए प्रेरित किया। कहा कि एक टीम में काम करके हम किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्र कल्याण निदेशक डॉ. मदन लाल खिचड़ ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय भारत में तीसरे स्थान पर है। जल्द ही यह प्रथम स्थान हासिल करेगा। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन को प्रेरक बताते हुए उनके सादा जीवन उच्च विचार के संदेश को अपनाने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉक्टर नरेश कौशिक ने कुलपति का स्वागत करते हुए बताया कि उनकी दूरदर्शिता से प्रेरित होकर आज कृषि महाविद्यालय इस मुकाम तक पहुंचा है।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed