फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   13 cases of dengue and 11 cases of malaria reported so far.

Rewari News: अबतक आए डेंगू के 13 और मलेरिया के 11 केस

Fri, 04 Sep 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
13 cases of dengue and 11 cases of malaria reported so far.
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को डेंगू का एक नया केस मिलने के बाद अब डेंगू मरीजों की संख्या 13 हो गई है। अब तक मलेरिया के 11 मरीज मिल चुके हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए लगातार सर्वे, फॉगिंग और लार्वा जांच अभियान चलाया जा रहा है। गत वर्ष 2 सितंबर तक जिले में डेंगू के 124 मरीज मिल चुके थे।
विज्ञापन

इसके अलावा मौसम में बदलाव के साथ अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 2200 मरीजों की ओपीडी हो रही है।
विज्ञापन

मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर और बिल्डिंग चेकिंग एमपीएचडब्ल्यू की टीमें घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच कर रही हैं। ठहरे हुए पानी में काला तेल और टेमीफॉस की दवा डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 1,48,587 घरों का सर्वे किया जा चुका है। कूलर, पानी की टंकियों, फ्रिज की ट्रे और पशुओं के लिए रखे पानी में भी लार्वा की जांच की जा रही है। लार्वा मिलने पर अब तक 1909 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों और आसपास पानी नहीं भरने देने की अपील की है। कूलर, गमले, टायर, पानी की टंकी और छतों की नियमित सफाई करने, घरों के आसपास साफ-सफाई रखें और बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed