फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'Seva Sankalp Abhiyan'... 160 units of blood collected at blood donation camps.

Rewari News: सेवा संकल्प अभियान...रक्तदान शिविरों में 160 यूनिट रक्त एकत्रित

Thu, 17 Sep 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 17 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
'Seva Sankalp Abhiyan'... 160 units of blood collected at blood donation camps.
रक्तदान शिविर में पहुंचे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली। स्रोत : प्रवक
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला स्वास्थ्य विभाग एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के चार स्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविरों में 160 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, कुलपति प्रो.असीम मिगलानी और कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। शिविर में 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने रक्तदाताओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल कोसली में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधायक अनिल यादव ने किया। उन्होंने रक्तदान को सबसे बड़ा पुण्य का कार्य बताया। यहां 60 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

सीएचसी बावल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम संजीव कुमार ने किया। यहां 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसके अतिरिक्त रेवाड़ी ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 4 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed