फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शहीदी दिवस पर 1079 लोगों ने किया रक्तदान--

शहीदी दिवस पर 1079 लोगों ने किया रक्तदान--

Sun, 24 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
शहीदी दिवस पर 1079 लोगों ने किया रक्तदान--

विज्ञापन
रेवाड़ी। ब्लड डोनर्स ग्रुप की ओर से शनिवार को कोसनीवास रोड स्थित श्याम वाटिका में शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रिकार्ड 1079 यूनिट रक्तदान हुआ। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया था। रेजांगला शौर्य समिति की ओर से शहीदों के परिजनों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।

शिविर की शुरूआत सुबह 9 बजे से हुई जो शाम चार बजे तक जारी रहा। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया। वक्ताओं ने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में किसी शिविर में रक्तदान किया है। दान किया गया रक्त किसी भी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर में नए रक्त का संचार होता है तथा कुछ ही दिनों में इसकी पूर्ति भी हो जाती है। शिविर से 509 यूनिट एम्स दिल्ली ब्लड बैंक, 505 यूनिट जोगेंद्र मेमोरियल चैरिटेबल ब्लड बैंक व 65 यूनिट ललिता मेमोरियल ब्लड बैंक को दी गई है। कार्यक्रम में रेजांगला शौर्य समिति के महासचिव नरेश चौहान ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मलेन में हास्य कवि हलचल हरियाणवी, त्रिलोक फतेहपुरिया, दलबीर फूल, सुंदर कटारिया, मुकुट अग्रवाल, ब्रिजेश यादव, मनोज कौशिक, राजेश भुल्लकड़ व आलोक भांडोरिया ने अपनी कविताओं के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed