फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बैंक-डाकघर में पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहे कर्मचारी, रोडवेज का संचालन रहा सुचारू....

बैंक-डाकघर में पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहे कर्मचारी, रोडवेज का संचालन रहा सुचारू....

Wed, 09 Jan 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
बैंक-डाकघर में पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहे कर्मचारी, रोडवेज का संचालन रहा सुचारू....
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आहूत की गई दो दिवसीय हड़ताल का पहले दिन जिले में मिला-जुला असर रहा। एसबीआई को छोड़कर अन्य सरकारी बैंक व डाकघर बंद रहे। वहीं रोडवेज बसों का संचालन सुचारू रहने के कारण हड़ताल बेअसर हो गई। बिजली निगम, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। बिजली निगम में हड़ताल का सर्वाधिक असर नजर आया और रेवाड़ी सर्किल में 493 कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
कर्मचारियों ने धरना देकर जताया विरोध
यह हड़ताल ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर थी इस वजह से राज्य में सर्व कर्मचारी संघ को छोड़कर अन्य यूनियनों ने इस हड़ताल से दूरी बना ली। इसी तरह एसबीआई कर्मचारी समर्थित यूनियन को छोड़कर आल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन और बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया यूनियन से जुड़े बैंकों के ही कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। एसबीआई को छोड़कर पीएनबी, सिडिंकेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, विजया, देना व सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी पूर्णत: हड़ताल पर रहे। हालांकि, देना व विजया बैंक के कर्मचारी विलय के विरोध में हड़ताल पर रहे, जबकि अन्य बैंकों के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बाहली की मांग की।
विज्ञापन

सरकुलर रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के आगे कर्मचारी यूनियन नेता दिनकर सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन करके सांकेतिक तौर पर धरना दिया। डाक विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया। कर्मचारियों ने शहर के मुख्य डाकघर में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में धरना देकर रोष जताया। इसकी वजह से मंगलवार को डाक वितरित नहीं हुई। इसी तरह एलआईसी व बीमा कंपनियों के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम में कारगर रही हड़ताल, अन्य विभागों में कम असर
सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर एचएसइबी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले जिले में बिजली निगम के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। रेवाड़ी सर्कल यूनिट के पदाधिकारियों ने झज्जर रोड स्थित 220 केवी सब स्टेशन परिसर में धरना दिया। हड़ताल की अध्यक्षता कुलदीप जेई व मंच संचालन कैलाश जाखड़ ने किया। प्रदेशाध्यक्ष कंवर सिंह ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति का विरोध किया। इस अवसर पर मनोज सैनी, अभय सिंह, विनोद कुमार, प्रवीण जेई, हरिंद्र सिंह, मुलकराज, विष्णु कुमार, विक्रम सिंह, मयंक राव व दिनेश कुमार मौजूद रहे। बिजली निगम के दोनों विभागों से कुल 493 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसी तरह पीडब्ल्यूडी, जनस्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे, लेकिन उनका कोई खास असर नहीं पड़ा। शहर में हड़ताल के दौरान बिजली-पानी की सेवाएं सुचारू रही।

समर्थन के बाद रोडवेज कर्मियों ने बनाई दूरी
रोडवेज की तालमेल कमेटी ने हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की थी, बावजूद इसके रोडवेज कर्मचारियों में कोई सहमति नहीं बन पाई। शहर के बस स्टॉप से रोडवेज बसों का संचालन सुचारू रहा। स्थानीय डिपो में 142 बसों का बेड़ा है और प्रतिदिन लगभग 131 बसों का संचालन होता है, मंगलवार को हड़ताल के बावजूद रोडवेज प्रबंधन ने 138 बसों का संचालन किया। संभावित हड़ताल को देखते हुए प्रबंधन ने पहले ही एस्मा लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed