फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आज मनेठी से प्रारंभ होगी योगेंद्र यादव की स्वराज यात्रा

आज मनेठी से प्रारंभ होगी योगेंद्र यादव की स्वराज यात्रा

Sun, 01 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
आज मनेठी से प्रारंभ होगी योगेंद्र यादव की स्वराज यात्रा
आज मनेठी से प्रारंभ होगी योगेंद्र यादव की स्वराज यात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। स्वराज इंडिया पार्टी की स्वराज यात्रा का शुभारंभ एक जुलाई को जिले के गांव मनेठी से किया जाएगा। जिले में नौ दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का समापन नौ जुलाई को चिल्हड़ गांव में संकल्प दिवस के साथ किया जाएगा। यात्रा के दौरान स्वराज इंडिया टीम के साथ अध्यक्ष किसानों को उनके हक के लिए जागृत करेगी। शनिवार को शहर के आनंद समारोह स्थल में आयोजित पत्रकार वार्ता में योगेंद्र यादव ने कहा कि यह स्वराज नहीं अपितु किसानों के जीवन में बदलाव लाने वाली सामाजिक यात्रा होगी। इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत रेवाड़ी से की जा रही है। 125 गांवों की यात्रा करके किसानों को जल संरक्षण और युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। यादव ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के किसानों को आज तक एसवाईएल के पानी पर गुमराह किया गया है। एसवाईएल से पहले हरियाणा में जो पानी है उसका समान बंटवारा होना चाहिए और दक्षिण हरियाणा को उसका हक मिले। गांवों में परंपरागत जलस्रोत जोहड़ समाप्त हो गए जिनको बचाने के लिए भी पहले श्रमदान भी किया जाएगा। 11 दिन के इस अभियान में आठ राज्यों के किसानों के प्रतिनिधि भाग लेंकर यहां की संस्कृति को जानेंगे।

आप तो बीजेपी-कांग्रेस से भी बेकार, सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी
यादव ने कहा कि दिल्ली जनता ने जिस उम्मीद के साथ आप की सरकार बनाई थी यह सरकार तो कई मायनों में भाजपा-कांग्रेस से भी नीचे गिरे स्तर की है। स्वच्छ राजनीति का दावा हवा हो गया है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सवाल पर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जरूरी है लेकिन सेना का इस्तेमाल इस तरह राजनीति में करना सरासर गलत है। सर्जिकल स्ट्राइक इससे पहले भी पूर्व पीएम मनमोहन और अटल बिहारी वाजपेयी के समय भी हुआ था। भाजपा इसका लाभ उठाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा किसानों के लिए बनाई नीतियां एक भी धरातल पर नहीं है। बीमा योजना सीधे प्राइवेट कंपनियों का लाभ पहुंचाने का प्रयास है। किसान को उसकी लागत का मूल्य मिलना चाहिए। चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में संगठन को मजबूत कर रहे हैं तथा कुछ स्थानों पर अभी अच्छी स्थिति में है। उनका साफ मकसद राजनीति में आना है तथा इसमें कुछ छिपाया भी नहीं है। लोकसभा चुनाव से डेढ माह पहले यह तय किया जाएगा कि चुनाव में उतरेंगे या नहीं। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष परमजीत सिंह, दलीप सिंह, धर्मपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राजबाला यादव, लक्ष्मण सिंह जांगिड़ सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed