फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए हर सांसद को ज्ञापन सौंपेगा यादव समाज

अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए हर सांसद को ज्ञापन सौंपेगा यादव समाज

Sun, 15 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए हर सांसद को ज्ञापन सौंपेगा यादव समाज
अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए हर सांसद को ज्ञापन सौंपेगा यादव समाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अहीर रेजिमेंट गठित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय यादव सेवक समाज देशभर में अभियान चलाएगा। मांग पूरी करने को लेकर देश के सभी राज्यों में वहां के सांसदों को ज्ञापन के माध्यम से संसद में बिल लाकर रेजिमेंट गठन का अनुरोध किया जाएगा। शनिवार को गढ़ी बोलनी रोड स्थित यादव भवन में पत्रकारों से बातचीत में संस्था के मुख्य संरक्षक स्वामी सुधानंद योगी और अध्यक्ष कर्नल राजेंद्र यादव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट के लिए पुरजोर तरीके से अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष सतीश खोला, बाबू जगजीत सिंह, प्रो. रणबीर सिंह, महामंत्री अमन यादव, डॉ. कंवर सिंह यादव, राम सिंह और गजराज सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर इस अभियान का शुभारंभ किया गया है। इसके बाद देश के हर राज्य में जाकर मांग को बुलंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में यादवों की आबादी 23 फीसदी है। 1947, 1962 में रेजांगला, 1965 में हाजीपीर पर कब्जा, 1999 में करगिल युद्ध में अहीर सैनिकों ने अपने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया है। यादव जाति वीर सैनिकों की खान है इसलिए यह हक बनता है कि इसके नाम पर भी रेजिमेंट हो। उन्होंने कहा कि अभी तक महज पत्राचार के माध्यम से ही इसकी मांग उठाई गई थी लेकिन अब पुरजोर स्तर पर यह अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि इस समय 26 से अधिक रेजिमेंट हैं लेकिन जब अहीर रेजिमेंट की बात आती है तो सेना तर्क देती है कि जाति, धर्म के नाम पर यह बनाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान में ऐसा उल्लेख नहीं है इसलिए अब सांसदों के माध्यम से यह आग्रह किया जाएगा संसद में बिल लाकर अहीर रेजिमेंट के गठन पर मुहर लगाई जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि 1857 और अंग्रेजों के शासनकाल में जो विद्रोह हुए थे उनमें अहीर जाति ने अंग्रेजों की खिलाफत की थी। इस वजह से उस समय के तय नियम के कारण 1948 में तत्कालीन सेनाध्यक्ष के चाहने के बावजूद भी रेजिमेंट नहीं बन सकी थी। इसी तरह अन्य जातियों की संख्या कम होने के बावजूद भी जैसे उनके नाम से रेजिमेंट है उसी तरह अहीर रेजिमेंट भी बनाई जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि इसके लिए अब आरपार की लड़ाई कर हर स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। चुनाव में समाज की तरफ से नारा भी तय कर दिया गया है। रेजिमेंट गठन में सहायता करने वाले को ही वोट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed