{"_id":"5a8881164f1c1bcb268ba7e3","slug":"121518895382-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसा जाएगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसा जाएगा शिकंजा
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर फर्जी विज्ञापन दे ठगी करने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
फर्जी विज्ञापन देकर लोगों को विदेश भेजने का लालच देकर ठगी करने वालों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। पुलिस द्वारा जांच की जाएगी कि केबल या सार्वजनिक रूप से विज्ञापन देकर अनाधिकृत रूप से लोगों को विदेश भेजने का प्रलोभन तो नहीं दिया जा रहा है। पुलिस द्वारा इन विज्ञापन देने वाली एजेंसियों की जांच भी की जाएगी कि ये विदेश मंत्रालय से रजिस्टर्ड हैं या नहीं। इसके लिए डीएसपी कोसली को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीएसपी द्वारा इस बारे में पुलिस थाना प्रभारियों व जांच अधिकारियों की बैठक भी ली गई तथा सभी को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यदि संस्था रजिस्टर्ड नहीं पाई जाती है तो ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।