{"_id":"6a9efaefc5c15c7a5a01d2dc","slug":"120-citizens-receive-benefits-of-government-schemes-at-the-public-grievance-hearing-rewari-news-c-198-1-rew1001-245025-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जनता दरबार में 120 नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जनता दरबार में 120 नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ
Mon, 07 Sep 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
कार्यालय में जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनते डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। पीपीपी हरियाणा के राज्य समन्वयक डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में आम लोगों की शिकायतें सुनीं। इसमें करीब 120 नागरिक विभिन्न समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे। उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान का प्रयास किया गया तथा कई पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया।
डॉ. सतीश खोला ने बताया कि अधिकांश शिकायतें परिवार पहचान पत्र, आय सत्यापन, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से संबंधित थीं। प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से समझकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डॉ. खोला ने कहा कि परिवार पहचान पत्र और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों को नागरिकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।