{"_id":"65eff9a8e1170358060731cb","slug":"12-thousand-students-took-the-exam-at-53-centres-faces-of-students-lit-up-rewari-news-c-198-1-fth1001-201935-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 53 केंद्रों पर 12 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, खिले विद्यार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 53 केंद्रों पर 12 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, खिले विद्यार्थियों के चेहरे
विज्ञापन
रेवाड़ी। सोमवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं की 53 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। 12वीं की फिजिक्स व इकोनॉमिक्स की परीक्षा 12:30 बजे से लेकर 3:30 बजे तक हुई। 12वीं में करीब 12 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। फिलहाल नकल का कोई भी केस सामने नहीं आया है। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण रूप से आयोजित हुई हैं। परीक्षार्थी आधा घंटा पहले ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच चुके थे। दोपहर 12 बजे विद्यार्थियों का प्रवेश आरंभ हो गया था। विद्यार्थियों की गहन चेकिंग करके ही परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया जा रहा था। परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ जमा ना हो इसे लेकर पुलिस भी लगातार ध्यान रखे हुई थी। परीक्षा केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ जुटने नहीं दी जा रही थी।
पेपर देने के बाद खुश दिखे विद्यार्थी
12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे अभिनव ने बताया कि फिजिक्स का पेपरथोड़ा कठिन था, मगर तैयारी अच्छी की थी। कविता ने कहा कि उनकी इकोनॉमिक्स की परीक्षा थी और पेपर काफी अच्छा हुआ है। परीक्षार्थी गौरव ने बताया कि सोमवार की फिजिक्स की परीक्षा थी। पेपर काफी सरल आया था, जिसको हल करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई
सोमवार को हरियाणा बोर्ड को 12वीं की परीक्षा 53 केंद्रों पर करीब 12 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। फिलहाल नकल का कोई केस सामने नहीं आया है।
प्रदीप कुमार, बोर्ड सुपरिटेंडेंट