फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1,170 liters of petrol and diesel seized from a pickup truck in a field in Gujriwas.

Rewari News: गुजरीवास के खेत में पिकअप से 1170 लीटर पेट्रोल-डीजल बरामद

Sat, 12 Sep 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 12 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
1,170 liters of petrol and diesel seized from a pickup truck in a field in Gujriwas.
गुजरीवास के खेत में पिकअप से 1170 लीटर पेट्रोल-डीजल बरामद। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। गांव गुजरीवास के खेत में एक प्लॉट से पिकअप में अवैध रूप से रखा करीब 1170 लीटर पेट्रोल-डीजल बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच बड़े ड्रम, दो प्लास्टिक कैन, दो छोटी मोटर-पाइप और दो बड़े कीप भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

11 सितंबर को सीआईए को सूचना मिली थी कि गुजरीवास गांव में रिशाल उर्फ मोनू के खेत में बने एक प्लॉट में खड़ी पिकअप गाड़ी में पेट्रोल और डीजल का अवैध रूप से भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक दीपक कुमार को साथ लेकर मौके पर दबिश दी।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान पांच बड़े ड्रम और दो प्लास्टिक कैन में करीब 730 लीटर पेट्रोल और 440 लीटर डीजल मिला। इसके अलावा ईंधन निकालने के लिए मोटर-पाइप और बड़े कीप भी बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर थाना कसौला में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed