फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए रेडंमाईजेशन प्रक्रिया जरूरी:शर्मा--16

पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए रेडंमाईजेशन प्रक्रिया जरूरी:शर्मा--16

Mon, 25 Mar 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए रेडंमाईजेशन प्रक्रिया जरूरी:शर्मा--16

विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला सचिवालय सभागार में सोमवार को जिला रेवाड़ी की तीनों विधानसभा क्षेत्र क्रमश रेवाडी, बावल व कोसली की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का राजनैतिक दलों की मौजूदगी में पहला रेडंमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशानिर्देश अनुसार जिला में कुल 858 ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया है, जिसमें से 10 प्रतिशत मशीनें रिजर्व रखी गई है। यह रेंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के इलेक्ट्रानिक मैनेजमेंट सिस्टम नामक सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 779 मतदान केन्द्र बनाये गये है, जिनमें चुनावी प्रक्रिया पूर्ण कराने के उद्देश्य से जिनमें बावल-72 क्षेत्र में 283, कोसली-73 के लिए 302 और रेवाड़ी-74 में 273 ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन हुआ है।
उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए रेंडमाईजेशन प्रक्रिया आवश्यक होती है। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के आधार पर विधानसभा क्षेत्र वाइज मशीनों का अलाटमेंट किया जाता है। यह पहला रेंडमाइजेशन था, जबकि इन मशीनों का दूसरा रेंडमाइजेशन संबंधित विधानसभा क्षेत्र सीगमेंट के चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा किया जाएगा। जिसके द्वारा बूथ वाइज ईवीएम और वीवीपैट अलाट किये जाऐंगे। इस रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया सभी राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशी घोषित होने के बाद पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरूग्राम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बावल-72 विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एडीसी प्रदीप दहिया, रेवाड़ी-74 विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रेवाड़ी अल्का चौधरी, रोहतक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोसली -73 विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कोसली अमरदीप जैन, नगराधीश रविन्द्र यादव, चुनाव नायब तहसीलदार दलीप सिंह, चुनाव कानूनगो सुनील डांगी, डीआईओ सुखबीर सिंह व प्रवीन कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed