फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लूट की घटनाओं के विरोध में बाजार बंद सफल, आज से देंगे अनिश्चितकालीन धरना

लूट की घटनाओं के विरोध में बाजार बंद सफल, आज से देंगे अनिश्चितकालीन धरना

Tue, 08 Jan 2019 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
लूट की घटनाओं के विरोध में बाजार बंद सफल, आज से देंगे अनिश्चितकालीन धरना
-व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर कोसली तिराहे पर की बैठक, पुलिस के रवैये के खिलाफ रोष जताया
विज्ञापन

-मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ करने का निर्णय
-पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैये के खिलाफ व्यापारी देंगे धरना, बावल में भी चार अक्तूबर से चल रहा नाबालिग लड़की की बरामदगी को लेकर धरना

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। स्टेशन क्षेत्र में एक माह के अंतराल में दो व्यापारियों से हुई लाखों रुपये लूट की घटनाओं में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में सोमवार को कोसली कस्बा पूर्णरूप से बंद रहा। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैये के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि दो बड़ी लूट की वारदात के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ तक नहीं पाई है, जिसकी वजह से लोगों में भय बना हुआ है। व्यापारियों ने बदमाशों की गिरफ्तारी न होने तक मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ करने का निर्णय लिया। धरना सुबह 10 से शाम चार बजे तक मुख्य तिराहे पर दिया जाएगा।
5 नवंबर व 24 दिसंबर को हुई लूट
कोसली में पहले पांच नवंबर को स्वर्णकार से तीन लाख रुपये और इसके बाद 24 दिसंबर को बिनौला व्यापारी महेंद्र सिंह से चार लाख 10 हजार रुपये की लूट हुई थी। इन दोनों ही घटनाओं में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। इस कारण व्यापारियों ने पहले पुलिस प्रशासन को 31 दिसंबर तक अल्टीमेटम दिया था और इसके बाद पांच जनवरी को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर बंद की चेतावनी दी थी। इस पुलिस अधीक्षक ने कोसली का दौरा भी किया था।
विज्ञापन

एसपी ने दिया था खुलासे का आश्वासन
पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को मामले के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया था, लेकिन मामले में हो रही देरी से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। इसके चलते गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार को अपने तमाम प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया। व्यापारियों ने कोसली तिराहे पर आयोजित धरना में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी तब तक अनिश्चतकालीन धरना दिया जाएगा। तत्पश्चात व्यापारियों ने बाजार में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बताया कि 8 जनवरी से धरना प्रारंभ किया जाएगा और इसके बाद विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस अवसर पर बसंत लोहिया, सुभाष गर्ग, सुभाष मदान, रमेश झाड़ौदा वाले, सतीश बंसल, सोनू बंसल, प्रेम कुमार, प्रधान कुलविंद्र सिंह, अरुण, सतीश, राकेश, राजेंद्र गुप्ता, महेश सोनी, महेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, डा. टीसी राव, ओमप्रकाश डाबला, जगत सिंह, सरपंच हरिओम व सरपंच बिरेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ दूसरा धरना
कोसली में पुलिस के खिलाफ धरना प्रारंभ होने के बाद यह दूसरा धरना होगा। फिलहाल बावल में 27 जून से लापता नाबालिग का सुराग लगाए जाने की मांग को लेकर चार अक्तूबर से जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री के आवास के बाहर धरना चल रहा है। अब कोसली में भी धरना प्रारंभ होने के बाद जिले में कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस भी दवाब में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed