{"_id":"5bc4e3debdec2269a414edef","slug":"11539630046-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित चार और नए मरीज आए, 29 हुई संख्या..31,32","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित चार और नए मरीज आए, 29 हुई संख्या..31,32
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में डेंगू का असर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को डेंगू के चार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद जिले में अब इनकी संख्या बढ़कर 29 हो गई है। उधर ट्रामा सेंटर में बनाए गए डेंगू क्लीनिक में सोमवार को कोई नया मरीज नहीं पहुंचा। हालांकि वायरल और डेंगू की जांच के लिए दस से अधिक मरीज पहुंचे हैं। इससे पूर्व रविवार को जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताने के बाद विभागीय अधिकारियों ने प्राइवेट अस्पतालों का निरीक्षण किया जिसके बाद मरीजों की संख्या 25 मिली। यानि इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की तरफ से केवल 14 मरीजों की ही पुष्टि की गई थी। शनिवार को नागरिक अस्पताल के 14 व प्राइवेट अस्पतालों द्वारा जांच के लिए भेजे गए 11 मरीजों के सैंपल पॉजिटिव आने पर अब डेंगू प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई थी।
अब सोमवार को चार और नए मरीज आने के बाद जिला में इस प्रकार के मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। उप सिविल सर्जन डॉ. कमल मेहरा ने बताया कि सोमवार को निजी अस्पतालों की तरफ से चार नए मरीजों की जानकारी दी गई है जिसके बाद इनकी संख्या बढ़कर 29 हो गई है। उन्होंने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए ट्रामा सेंटर में भी अलग वार्ड बनाया गया है।