फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नपा की ने अतिक्रमण करने वाले खिलाफ कार्यवाही.

नपा की ने अतिक्रमण करने वाले खिलाफ कार्यवाही.

Fri, 18 May 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
नपा की ने अतिक्रमण करने वाले खिलाफ कार्यवाही.
बाजारों से हटाया अतिक्रमण, 64 हजार जुर्माना वसूला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अतिक्रमणकारियों को नगर परिषद फिलहाल राहत के मूड में बिल्कुल नहीं है। पिछले सप्ताह की गई कार्रवाई के बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने वीरवार को फिर से शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें प्रमुख बाजारों से सड़कों पर रखे सामान को जब्त करने के साथ 64 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है।
नगर परिषद की यह कार्रवाई एक सप्ताह के बाद फिर प्रारंभ होने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मचा गया। नगर परिषद की टीम ने वीरवार को शहर के सबसे व्यस्तम बाजार ब्रास मार्केट में अतिक्रमण हटाना शुरू किया। नप टीम ने दुकानों के आगे बने बरामदों में सामान रखकर कब्जा जमाने वाले रिटेल स्टोर संचालकों का सामान भी जब्त किया। इसके बाद ब्रास मार्केट की दूसरी तरफ शिक्षण संस्थाओं द्वारा रखे बड़े-बड़े होर्डिंग को जब्त कर लिया। तत्पश्चात टीम सरकुलर रोड, पुरानी सब्जी मंडी, नई सब्जी मंडी, मोती चौक के साथ रेलवे रोड पर कार्रवाई की। सुबह ग्यारह बजे से ही नगर परिषद की टीम भारी पुलिस बल तथा कर्मचारियों के साथ बाजार में पहुंच गई। टीम के बाजार में पहुंचते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया जिसके बाद दुकानदारों ने जैसे ही अपना सामान बाहर लगाया तो कुछ दूर बाद ही उनको सामान को अंदर करना पड़ा। नगर परिषद के अधिकारियों ने जिन व्यापारियों का सामान अतिक्रमण करके बाहर रखा हुआ था उसको जब्त कर लिया इसके बाद चालान काटने की कार्रवाई की गई। नप टीम ने इस दौरान 32 से अधिक चालान काटकर साढ़े 64 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। ईओ मनोज यादव ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को बिलकुल भी छूट नहीं दी जाएगी तथा यह लगातार तीसरी बार कार्रवाई है जिसे बंद नहीं किए जाएगा।
विज्ञापन


बाजारों में फिर मिला वही हाल
नगर परिषद की टीम जब शहर की सब्जी मंडी, पुरानी सब्जी मंडी, रेलवे रोड सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची तो हालात फिर वहीं मिले। नप की टीम ने इससे पहले इन स्थानों पर 11 मई को कार्रवाई करते हुए चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed