{"_id":"5a64e22e4f1c1bb3208b48dc","slug":"11516560942-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनाई अदभूद कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनाई अदभूद कलाकृतियां
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
लाइव वॉल पेंटिंग में चित्रकारों ने उकेरा महान शहीदों का शौर्य
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नटराज आर्ट जोन व रेजांगला शौर्य ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को दिल्ली रोड स्थित रेजांगला स्मारक पर नटराज आर्ट जोन के रंग-रेजांगला शहीदों के संग विषय पर लाइव वॉल पेंटिंग का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ समाजसेवी एमपी गोयल, रेजागंला समिति के संरक्षक कर्नल रणबीर सिंह, अध्यक्ष संजय राव, महासचिव नरेश चौहान एडवोकेट व रेजागंला युद्ध के जाबांज हवलदार निहाल सिंह सेना मेडल और कप्तान रामचंद्र मोहनपुर स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर किया। लाइव वॉल पेंटिंग में 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान मेजर शैतान सिंह की जांबाजी का परिचय देने वाले वीर सैनिकों की कलाकृतियां को अद्भुत तरीके से उकेरने का काम किया जा रहा है। इस लाइव वॉल पेंटिंग में देशभर के जानेमाने लगभग 50 चित्रकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। नटराज आर्ट जोन के सह सचिव हरदीप सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे शुरू हुई इस लाइव वॉल पेंटिंग में सीआरपीएफ में जवान उड़ीसा से निरंजन मुदिली की टीम, पंजाब से सर्वजीत की टीम, हरियाणा से सतीश राजोतिया, दलबीर, अमन यादव, संदीप राव व अजीत राव की टीम, दिल्ली से रजनी की टीमों के अलावा अन्य राज्यों की टीमें भी भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में स्थानीय चित्रकार मोना, जिनिसा, अंसु, दिनेश जांगड़ा, भूपेंद्र कानोजियां, दीपक शर्मा, विनिता झा, कपिल, अमित आदि ने पेंटिंग के माध्यम से रेजांगला के शहीदों की वीरता व शौर्य की जानकारी दी। समाजसेवी एमपी गोयल व समिति के अध्यक्ष संजय राव ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहने वाले वीर सैनिकों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि जौ कोम अपने शहीदों को भुला देती है, वह खुद ब खुद विलुप्त हो जाती है। शहीदों की याद में इस तरह की पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रमाणित करने का कार्य करेंगी। उन्होंने इस लाइव वॉल पेंटिंग के सफल आयोजन के लिए विनोद शर्मा व उनकी पूरी टीम को बधाई दी। इस मौके पर यशवंत शास्त्री, हवलदार रामपाल, डॉ. कंवरसिंह, ऋषि सिंघल, सत्यप्रकाश सैनी, सुरेंद्र मोरवाल, त्रिभुवन भटनागर आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।