{"_id":"5a64e2144f1c1b8c268b5a93","slug":"11516560916-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने की बैठक
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
अपराध पर अंकुश के लिए पुलिस ने मांगा समाज से सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। महिलाओं के विरुद्घ हो रहे अपराधों को लेकर रविवार को लघु सचिवालय में जिले के चारों डीएसपी ने समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस अधिकारियाें ने कहा कि समाज के सहयोग के बिना किसी भी अपराध पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से महिला संबंधी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं को रोका जा सकता है। बैठक में आए समाज के प्रतिनिधियों से पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आप लोग महिला हेल्पलाइन 1091 के बारे में सामाज को जागरूक करें और महिलाओं के विरुद्घ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में चर्चा करते हुए डीएसपी मुख्यालय गजेंद्र कुमार, डीएसपी यातायात सुरेश कुमार हुड्डा, डीएसपी सतपाल यादव व डीएसपी कोसली अनिल कुमार ने सभी लोगों से अपील की है कि आपके आसपास कहीं भी यदि कोई गैर कानूनी कार्य या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां चल रही है हो तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। साथ ही उन्होंने यह विश्वास भी दिलाया की सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।