{"_id":"5a089b4c4f1c1bd9538bcac2","slug":"11510513484-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसर्च को बढ़ावा देकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिसर्च को बढ़ावा देकर
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
रिसर्च को बढ़ावा देकर सस्ते उपचार के लिए काम करने की आवश्यकता : सेतिया
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा चैप्टर ऑफ एसोसिएशन आफ सर्जन आफ इंडिया (हसीकोन-2017) की ओर से शल्य चिकित्सकों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में वक्ताओं ने रिसर्च को बढ़ावा देकर सस्ते उपचार के लिए काम करने की आवश्यकता बताई। सिविल सर्जन डॉ. सुदर्शन पंवार ने भी चिकित्सा क्षेत्र में आ रहे बदलावों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राज्य प्रधान डॉ. एपी सेतिया ने कहा कि विदेशों की तरह हमें भी ऐसी नई तकनीके यहां पर लानी होगी ताकि देश व प्रदेश से मरीजों को विदेश न जाना पड़े। कार्यशाला में प्रदेश भर के सैकडों डॉक्टरों ने भाग लिया। पीजीआई रोहतक के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आरके करवासरा ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की रिसर्च निजी अस्पतालों तक पहुंचने में समय न लगे इसलिए इस तरह की कार्यशालाओं की ज्यादा जरूरत है। एसोसिएशन आफ सर्जरी के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान डॉ. सुरेश वशिष्ठ ने कहा कि पिछड़े से पिछड़े इलाके में सर्जरी की सुविधा मिले इसके लिए सरकार एवं निजी क्षेत्र को प्रयास करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में आईएमए के जिला प्रधान डॉ. करतार सिंह यादव, जिला सचिव डॉ. अशोक सैनी, डॉ. एनएस यादव, सचिव डॉ. संजय अग्रवाल ने अपने विचार रखे।
---
इन चिकित्सकों को लाइफ टाइम अवार्ड
कार्यशाला में डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. भंवर लाल यादव, डॉ. बीसी गुप्ता, डॉ. बीडी अग्रवाल, डॉ. वीपी यादव, डॉ. एनके गर्ग, डॉ. मुकेश बर्मन, डॉ. मुलतान सिंह, डॉ. जेपी गुप्ता, डॉ. एनके पांडेय, डॉ. एनके शर्मा, डॉ. नरेंद्र घई, डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. पूनम यादव, डॉ. पंकज मुटरेजा, डॉ. आरके करवासरा, डॉ. रजनीश गुप्ता, डॉ. रविंद्र चौधरी, डॉ. राहुल जिंदल, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. एआर बंसल, डॉ. वेदप्रकाश यादव, डॉ. एसपी यादव, डॉ. पीके कोहली, डॉ. सुरेश वशिष्ठ, डॉ. एपी सेतिया, डॉ. फिरोज पाशा, डॉ. एसएस भारद्वाज, डॉ. सुभाष अग्रवाल, डॉ. एसएस ग्रेवाल, डॉ. सुरेश जैन, डॉ. सूरत सिंह यादव, डॉ. राजीव जैन, डॉ. विजय सिंह यादव, डॉ. आरपी सिंह व डॉ. आरएस यादव को लाइफ टाइम अवार्ड दिया गया।