फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हिसार वाया रेवाड़ी दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग

हिसार वाया रेवाड़ी दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग

Thu, 14 Feb 2019 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
हिसार वाया रेवाड़ी दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग
हिसार वाया रेवाड़ी दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। कोसली स्टेशन क्षेत्र में रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण एवं हिसार वाया रेवाड़ी दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग को लेकर रेलवे पैसेंजर एमीनिटिज कमेटी के सदस्य व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने मंगलवार को दिल्ली के रेल भवन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव से मुलाकात कर जल्द पूरा कराने की मांग की है।

वीर कुमार यादव ने बताया कि वह इससे पूर्व भी कोसली क्षेत्र की इन समस्याओं को रेलवे के उच्च अधिकारियों के सामने रख चुके हैं। सरकार द्वारा आरयूबी के निर्माण को लेकर 5 करोड़ 20 लाख रुपये का बजट मंजूर किया जा चुका है तथा दो वर्ष पूर्व 6 लाख रुपये जमा भी कराए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त आरयूबी के निर्माण को लेकर लोकेशन संबंधी बाधाएं भी दूर हो चुकी हैं तथा लोक निर्माण विभाग व रेल लोक निर्माण विभाग द्वारा आरयूबी का डिजाइन बना कर स्वीकृति के लिए उत्तर-पश्चिमी रेलवे के मुख्यालय को भेजा जा चुका है। लेकिन रेल की ओर से अभी तक निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। वीर कुमार के अनुसार उन्होंने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन हिसार वाया रेवाड़ी-दिल्ली ट्रेन की आवश्यकता से भी अवगत कराया और उन्हें बताया कि इस सेक्शन पर अमान परिवर्तन से पूर्व दिल्ली के लिए एक एक्सप्रेस व एक साधारण रेलगाड़ी चलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed