{"_id":"5b4f96b44f1c1b58488b59f5","slug":"111531942580-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छंटनी के विरोध में कंपनी के कर्मचारियों ने निकाला रोष मार्च...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छंटनी के विरोध में कंपनी के कर्मचारियों ने निकाला रोष मार्च...
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छंटनी के विरोध में कंपनी के कर्मचारियों ने निकाला रोष मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा। आटोमोबाइल इंडस्ट्रीज कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में धारूहेड़ा स्थित रीको कंपनी द्वारा हटाए कर्मचारियों ने रोष मार्च निकालकर कस्बे में प्रदर्शन किया। छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों ने कहा कि उनके लगातार प्रदर्शन के बावजूद भी श्रम विभाग द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। कर्मचारियों का विरोध जुलूस कंपनी गेट से प्रारंभ होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर कंपनी परिसर में समाप्त हुआ। वक्ताओं ने कहा कि कंपनी प्रबंधन की तरफ से उत्पादन कम होने और वित्तीय स्थिति खराब होने का महज बहाना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने कुछ उत्पादन गुरुग्राम शिफ्ट किया गया जबकि उसके बाद उसे धारूहेड़ा नहीं लाया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी में किसी भी तरह का कोई घाटा नहीं है। कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी की मंशा स्थायी कर्मचारियों को हटाकर कम वेतन में मिलने वाले बाहरी राज्यों के श्रमिकों से काम कराना है। श्रमिकों ने मामले में श्रम विभाग की भी निंदा करते हुए कहा कि विभाग कंपनी प्रबंधन पर आशीर्वाद बनाए हुए हैं।