फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हाईटेक जिला पुलिस: स्थानांतरित हो चुके अधिकारी ही हैं जिले के एसपी और थानेदार

हाईटेक जिला पुलिस: स्थानांतरित हो चुके अधिकारी ही हैं जिले के एसपी और थानेदार

Fri, 04 May 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
हाईटेक जिला पुलिस: स्थानांतरित हो चुके अधिकारी ही हैं जिले के एसपी और थानेदार
हाईटेक जिला पुलिस: स्थानांतरित हो चुके अधिकारी ही हैं जिले के एसपी और थानेदार
विज्ञापन

प्रीतम सिंह
रेवाड़ी।
हरियाणा पुलिस के हाईटेक होने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इसकी बानगी जिला पुलिस की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। जिला पुलिस अधीक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादलों के बाद भी वेबसाइट को अपडेट नहीं किया है। इसकी वजह से कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन जानकारी लेना चाहे तो उसको सही जानकारी नहीं मिल पाती है। वर्तमान में पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया का तबादला पानीपत हो चुका है। उनके स्थान पर राजेश दुग्गल को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके बावजूद भी अभी तक वेबसाइट पर पुलिस अधीक्षक के नाम पर संगीता कालिया का नाम और फोटो लगा है। हालांकि नए एसपी ने कार्यभार नहीं संभाला है। इस वजह से नारनौल के पुलिस अधीक्षक को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हुआ है। ऐसे में लोगों को इसकी जानकारी नहीं होने से लोग भ्रमित भी हो रहे हैं। थाना और चौकी प्रभारियों के भी नाम पुराने जिला में 14 पुलिस थाने और 15 पुलिस चौकियां हैं। इनमें महिला पुलिस और एक जीआरपी थाना भी शामिल है लेकिन इनके प्रभारियों के भी पुराना ही नाम चल रहे हैं। लगभग एक पखवाड़ा पहले जिले में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर हुआ था बावजूद उसके पुराने के ही नाम चल रहे हैं।
----
इस तरह वेबसाइट में खामियां
सदर थाना प्रभारी के तौर पर हरी सिंह का नाम वेबसाइट में दर्शाया हुआ है। इस समय जगदेश सिंह थाना प्रभारी थे। उनका भी तीन दिन पहले धारूहेड़ा तबादला हो चुका है। इस गलती को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन

-------------
पुलिस वेबसाइट में मॉडल टाउन थाना प्रभारी का नाम जगदेव सिंह दर्शाया गया है जबकि वर्तमान में माडल टाउन एसएचओ के रूप में राजेंद्र सिंह तैनात हैं। यहां पर अभी तक इसको अपडेट नहीं किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
महिला थाने की एसएचओ हीरामणी हैं, लेकिन साइट पर सरोज बाला को महिला थाना का प्रभारी बताया गया है, जबकि हीरामणी को जाटूसाना थाने की प्रभारी बताई गई हैं।
--- कोसली थाना का प्रभार नरेंद्र सिंह के पास है। साइट पर राजेंद्र सिंह को कोसली थाने का एसएचओ दिखाया गया है, जबकि राजेंद्र सिंह के पास जाटूसाना थाने का प्रभार है।

---- यातायात थाना प्रभारी के रूप में हरी सिंह को तैनात किया गया, जबकि वेबसाइट पर सूरजभान को ही ट्रैफिक थाने का एसएचओ दिखाया गया है।

----- वर्जन:
पुलिस की ऑनलाइन सेवाओं की वजह से लोगों को काफी जरूरत होती है। वेबसाइट अपडेट होने का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। इसे शीघ्र ही अपडेट करा दिया जाएगा। - गजेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed