{"_id":"5a4a89c64f1c1bd1408c00ff","slug":"111514834374-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बावल से कोटकासिम और आसलवास-रेवाड़ी के लिए दो बसें शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। बावल से कोटकासिम और बावल से वाया पातूहेड़ा-आसलवास होते हुए रेवाड़ी तक दो रोडवेज बसों का संचालन सोमवार को शुरू किया गया है। छोटूराम चौक से जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल ने दोनों बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि कोटकासिम के साथ वाया पातूहेड़ा-आसलवास से रेवाड़ी तक बस का संचालन किए जाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि दोनों बसों का संचालन प्रारंभ होने से दोनों राज्यों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निपटारा करके उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बावल क्षेत्र के वंचित गांवों तक रोडवेज की सेवाएं पहुंचाने का प्रयास रहेगा ताकि लोगों को आवागमन में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी भी जताई। इस अवसर नपा चेयरमैन अमर सिंह, उप चेयरमैन चेतराम रेवाडिय़ा, रोडवेज के मुख्य निरीक्षक भगत सिंह सांभरिया, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह, बीरसिंह, कृष्ण कुमार तोंगड़, यशपाल और बावल बस स्टैंड इंचार्ज देवकीनंद सैनी, राजेश गुर्जर, चरण सिंह, टीटू, रामपाल मौजूद थे।