फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   11 tolas of gold jewelery stolen in village Rajgarh

Rewari News: गांव राजगढ़ में 11 तोला सोने के गहने चोरी

Wed, 15 May 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 15 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
11 tolas of gold jewelery stolen in village Rajgarh
राजगढ़। गांव राजगढ़ में करीब 11 तोले सोने के जेवर पर चोर ने हाथ साफ कर दिया। वारदात के वक्त मकान मालिक के परिवार के लोग सोए हुए थे।
विज्ञापन

गांव राजगढ़ निवासी हितेश ने बताया कि वह और परिवार के सभी लोग घर में ही सोए थे। आधी रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे और जिन दो कमरों में कोई नहीं सोया हुआ था, वहां से अलमारी में रखा सोने का हार, सोने का टीका, 5 सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, झुमकी, कुंडल, पाजेब और दो जोड़ी सोने की चूड़ियां लेकर चंपत हो गए। सुबह जब हितेश और परिवार के सदस्य उठे तो कमरे का सारा सामान बिखरा मिला।

पीड़ित की सूचना पर रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद हितेश की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। हितेश ने बताया कि चोरी हुए गहने करीब 11 तोले सोने के थे। चोरों की तलाश में गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल रामपुरा थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed