फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   10th class student commits suicide in Rewari

रेवाड़ी: पेपर खराब होने पर 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सता रहा था फेल होने का डर

Sat, 30 Apr 2022 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 10:47 PM IST
सार

माडल टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
10th class student commits suicide in Rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में माडल टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव में दसवीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों एवं परिजनों के अनुसार आत्महत्या का कारण पेपर खराब होना बताया जा रहा है। माडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

परिजनों ने बताया कि छात्रा का पेपर खराब हो गया था। इसके कारण वह तनाव में आ गई थी। उसे फेल होने का डर सता रहा था। परिजनों का कहना है कि उन्होंने भी छात्रा को बहुत समझाया था। परिजनों के समझाने के बाद छात्रा अपने कमरे में चली गई थी। बाद में उसने आत्महत्या कर ली। माडल टाउन थाना पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

 

मृतका के पिता ने बताया कि उसका पेपर खराब हो गया था। वह मानसिक तनाव में थी। इसलिए उसने खुदकुशी की है। - रत्नलाल, थाना प्रभारी, माडल टाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed