फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   105 year old freedom fighter Mangal Singh passed away

Rewari News: 105 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी मंगल सिंह का निधन

Mon, 16 Jun 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
105 year old freedom fighter Mangal Singh passed away
फोटो : 21कोसली में स्वतंत्रता सेनानी मंगल सिंह का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। कोसली निवासी स्वतंत्रता सेनानी मंगल सिंह (105) का रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह नेता जी सुभाष चंद बोस के साथ सैनिक की भूमिका में रह चुके थे। गांव के ही श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।
प्रशासन की तरफ से एसडीएम विजय कुमार, नायब तहसीलदार हरिकिशन और एसएचओ कश्मीर सिंह ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुलिसकर्मियों ने भी सलामी दीई। स्वतंत्रता सेनानी मंगल सिंह का जन्म 5 जनवरी 1921 को एक किसान परिवार में हुआ था।
विज्ञापन

स्कूली शिक्षा ग्रहण करने के बाद मंगल सिंह 1941 में आईएनए में भर्ती हुए थे। आजाद हिंद फौज की सेवाओं के दौरान मंगल सिंह को जनरल मोहन सिंह, बाबू रास बिहारी बोस, जनरल शाहनवाज खां, जनरल सहगल, ब्रिगेडियर ढिल्लों और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संपर्क में रहने का अवसर मिला था। 20 साल की उम्र में वह सेना में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी मंगल सिंह 1941 से 1945 तक नेता जी सुभाष चंद्र बोस के साथ सैनिक की भूमिका में रहे और अंग्रेजों के खिलाफ देश की आजादी के लिए अपनी भूमिका अदा की थी। 1945 में बर्मा में रंगून सेंट्रल जेल में कैद रहे। बतौर सैनिक जीवनकाल में इन्होंने चार लड़ाइयां लड़ीं।

द्वितीय विश्व युद्ध, भारत-पाक युद्ध 1948, भारत-चीन युद्ध 1962, भारत-पाक युद्ध 1971 में शामिल हुए। मंगल सिंह के दो बेटे धर्मवीर औरउमेद सिंह और दो बेटियां इंदिरा देवी तथा लीलावती हैं। इनकी पत्नी शांति देवी का भी निधन हो चुका है।
सेना में 25 वर्षों की सेवा के बाद मंगल सिंह 1976 में सेवानिवृत्त हुए थे और फिर अपने गांव में खेती-बाड़ी में लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed