फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   105 workers were removed from the company after the contractor's agreement was over

ठेकेदार का एग्रीमेंट खत्म होने पर 105 श्रमिकों को कंपनी से हटाया

Mon, 28 Feb 2022 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
105 workers were removed from the company after the contractor's agreement was over
कंपनी के बाहर धरने पर बैठे श्रमिक। - फोटो : Rewari
धारूहेड़ा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी ने 105 श्रमिकों को अचानक नौकरी से निकाल दिया। ये सभी श्रमिक ठेकेदार के अधीन कार्यरत थे। सोमवार सुबह वे ड्यूटी पर पहुंचे तो गेट बंद होने का नोटिस चस्पा मिला। इसके बाद श्रमिकों ने गेट पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना के बाद कंपनी के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कंपनी अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने किसी श्रमिक को नहीं हटाया। ठेकेदार का एग्रीमेंट खत्म हो गया था इसलिए उन्हें ड्यूटी पर नहीं लिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित धारूहेड़ा कस्बा के गांव खरखड़ा में एक कंपनी ने अपना प्लांट लगाया हुआ है। प्लांट में कंपनी के दूसरे प्लांटों से बड़ी पैकिंग में स्पेयर पार्ट्स आते है। खरखड़ा के प्लांट में इन पार्ट्स को छोटी-छोटी पैकिंग में करने के बाद उत्तर भारत में सप्लाई किया जाता है। प्लांट में सैकड़ों श्रमिक कार्यरत है। इसमें से 105 श्रमिकों को सोमवार की सुबह अचानक कंपनी से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों को उस वक्त पता चला जब वह सुबह ड्यूटी पर कंपनी पहुंचे। यहां गेट बंद होने का नोटिस चस्पा मिला। उसके बाद श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। गहमा-गहमी होने पर पुलिस बल कंपनी के गेट पर तैनात किया गया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों को गेट से हटा दिया।
15 साल से कार्यरत कर्मचारी
कंपनी से निकाले गए श्रमिकों ने कहा कि वे पिछले 15 सालों से कंपनी में कार्यरत है। इस तरह बगैर किसी कारण और नोटिस दिए कंपनी से निकाला जाना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि उनके पीछे पूरा परिवार है। अचानक नौकरी छूटने से परिवार पालना भी मुश्किल हो जाएगा। कंपनी ने उन्हें हटाकर चुपचाप तरीके से नए श्रमिकों को भर्ती कर लिया है।
उन्होंने सरकार और प्रशासन से कंपनी प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें दोबारा नौकरी दिलाने की मांग की है। वहीं श्रमिकों के हक में काफी कर्मचारी नेता भी पहुंचे। श्रमिक यूनियन के कुछ नेताओं को और कंपनी प्रबंधक के बीच बातचीत जारी है।

नहीं निकाले गए कर्मचारी
कंपनी ने किसी कर्मचारी नहीं निकाला है। जिस ठेकेदार के अधीन ये कर्मचारी कार्यरत थे उसका एग्रीमेंट खत्म हो चुका है। ऐसे में जिस ठेकेदार का काम ही नहीं तो ये श्रमिक क्या करेंगे। कंपनी में कार्य जारी है। अन्य ठेकेदार के श्रमिक भी काम कर रहे हैं।
- आशीष, एचआर प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed