फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   1035 cases settled in Lok Adalat

रेवाड़ी: लोक अदालत में 1035 मामलों का किया निपटारा

Sun, 12 Feb 2023 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Feb 2023 04:38 AM IST
विज्ञापन
1035 cases settled in Lok Adalat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी, बावल और कोसली में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विमल कुमार की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 1035 मामलों का समाधान किया गया। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार की अदालत ने मोटर दुर्घटना मुवावजा केस में निपटारा करते हुए याचीगण को एक करोड़ का मुआवजा दिलाया।
लोक अदालत मेें विमल कुमार जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सुनिल कुमार दीवान, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय रेवाड़ी, डॉ. कोपल चौधरी सिविल जज रेवाडी, हरलीन कौर सिविल जज रेवाडी, सुधीर कुमार, अतिरिक्त सिविल जज बावल व मिनाक्षी यादव अतिरिक्त सिविल जज कोसली व संजय कुमार खंडुजा, प्रधान जिला उपभोक्ता आयोग रेवाड़ी व जगभूषण गुप्ता, चेयरमैन, स्थायी लोक अदालतों के द्वारा मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति सें निपटारा किया गया। इसमें 23 मोटर दुर्घटना मुवावजा के मामलों का निपटारा करते हुये 2,63,19,000 रुपये दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों, घायलों, याचीगण को दिलाया गया। जिला उपभोक्ता आयोग ने 9 मामलों का निपटारा करते हुए 3,56,000 रुपये उपभोक्ताओं के लिएस्वीकृत किए और अन्य मामलों का भी निपटारा किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह 26 चैक बाउंस व 51 दिवानी मामले, 32 पारिवारिक मामले व 654 बिजली के मामले व अन्य मामलों का भी निपटारा किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निपटारा जल्द कराया जा सकता है। लोक अदालत में जिस मामले का फैसला हो जाता है। इसके बाद आगे कोई अपील नहीं दायर की जा सकती। सीजेएम वर्षा जैन ने बताया कि इस लोक अदालत के माध्यम से जिला रेवाड़ी, बावल व कोसली की अदालतों में लोक लदालत के दौरान 1035 मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर बीमा कंपनी के अधिकारी व याचीगण के अधिवक्ता हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed