फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बदमाशों की फायरिंग से दहशत में परिवारों को आईजी ने दिया सुरक्षा का भरोसा

बदमाशों की फायरिंग से दहशत में परिवारों को आईजी ने दिया सुरक्षा का भरोसा

Fri, 06 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों की फायरिंग से दहशत में परिवारों को आईजी ने दिया सुरक्षा का भरोसा
बदमाशों की फायरिंग से दहशत में परिवारों को आईजी ने दिया सुरक्षा का भरोसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और पुलिस की चुस्ती जांचने बुधवार रात को आईजी श्रीकांत जाधव कई घंटे शहर की सड़कों पर घूमे। उन्होंने शहर के प्रमुख स्थानों का जायजा लेने के साथ पुलिस की तैनाती भी देखी। इस दौरान आईजी उन परिवारों से मिलने पहुंचे जहां पर तीन दिन पहले कुख्यात बदमाश संदीप सोनी ने फायरिंग करके उनको मारने की धमकी दी है। हालांकि इस मामले में संदीप सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गौरतलब है कि इन दिनों शहर में सक्रिय कई गैंग से जुड़े लोगों द्वारा आए दिन फायरिंग, लूटपाट व छीनाझपटी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इससे लोगों में भय का माहौल पैैदा हो रहा है। तीन दिन पूर्व भी कुख्यात झोंटा गैंग के कारिंदों द्वारा शहर के तीन परिवारों के घर के बाहर रंगदारी को लेकर फायरिंग की थी। इसमें एक पीड़ित को पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी बावजूद उसके बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि पीड़ित सेवानिवृत्त प्राचार्या के घर पर पहुंचकर फायरिंग की।
विज्ञापन

आईजी श्रीकांत जाधव बुधवार रात को लगभग दस बजे अपने पुलिस लाइन स्थित आवास से शहर में पहुंचे। उन्होंने शहर के मुख्य चौराहों, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थान, बस स्टैंड व मॉडल टाउन जैसे एरिया में की जा रही पुलिस गश्त की चुस्ती जांची। हालांकि ज्यादातर पुलिस कर्मचारियों के आईजी के निरीक्षण के बारे में जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलते ही सभी मुस्तैद नजर आए और अन्य दिनों की अपेक्षा गश्त भी अधिक रही। गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों को उन्होंने सुरक्षा में कोई ढील नहीं बरतने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने तीन दिन पहले जिन घरों पर फायरिंग हुई थी उन परिवारों से मुलाकात की। गौतम नगर में लक्ष्य, आनंद नगर में प्रदीप व होली चाइल्ड स्कूल के पास राजेश्वरी देवी के घर पहुंचकर परिजनों से बात की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। आईजी ने झोंटा गैंग के बदमाशों के बारे में पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली और तुरंत उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिए हैं। आईजी ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद है। शहर में अमनचैन कायम रहे इसके लिए पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा और कड़ी करने के निर्देश दिए गए है। रात्रि में पुलिस की उपस्थिति ज्यादा करने के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस की पीसीआर को तमाम इलाकों में ज्यादा से ज्यादा गश्त करने बारे निर्देश दिये गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
सरेआम शराब पीते पकडे़
निरीक्षण के दौरान आईजी श्रीकांत जाधव का काफिला जब नई बस्ती के पास पहुंचा तो कुछ युवक खुलेआम शराब पी रहे थे। आईजी ने काफिला रुकवाया और शहर थाना प्रभारी को सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए। आईजी ने कहा कि सड़कों पर शराब पीकर वाहन चलाने व गुंडागर्दी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आईजी ने बताया कि अपराध के खात्मे के लिए पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। अपराधियों का खाका तैयार किया जा रहा है। फरार चल रहे बदमाशों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे डाला जाएगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed