फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दो अधिकारी सेवानिवृत

दो अधिकारी सेवानिवृत

Tue, 30 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
दो अधिकारी सेवानिवृत
डीएफएससी कार्यालय के दो अधिकारी समेत तीन सेवानिवृत्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय के डीएफएसओ पद पर कार्यरत अनिल यादव व एएफएसओ वर्षा यादव अपनी 35 व 37 वर्ष की सेवा के उपरांत मंगलवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा सहित जिले के अन्य अधिकारियों व डिपो होल्डरों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने भी समारोह में शिरकत की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने 3 दशकों तक विभिन्न पदों पर रहकर लोगों की सेवा की। विनम्र स्वभाव के दोनों अधिकारियों ने कभी भी शिकायत का मौका नहीं दिया। डॉ. रंगा ने अनिल यादव व वर्षा यादव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इसके अतिरिक्त खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके खुशहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर डीएफएससी केके गोयल, निरीक्षक मुकेश, सतेंद्र, बाबूलाल, एडवोकेट गोकलचंद, नागरमल, नरेश कुमार, दिनेश व मुकेश यादव सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त सिंचाई विभाग के सर्कल हेड ड्राफ्टमैन के पद पर कार्यरत प्रताप सिंह भी 35 वर्ष की सेवा उपरांत मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed