फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   - बिजली निगम के सीएमडी बोले : केवाईसी का काम लगभग पूरा,,,,,,,

- बिजली निगम के सीएमडी बोले : केवाईसी का काम लगभग पूरा,,,,,,,

Mon, 22 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
- बिजली निगम के सीएमडी बोले : केवाईसी का काम लगभग पूरा,,,,,,,
बिजली बिल की मोबाइल पर मिलेगी जानकारी, एक फोन में हल होगी समस्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बिजली निगम के सीएमडी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि बिजली बिलों की जानकारी उपभोक्ताओं को शीघ्र ही मोबाइल फोन पर मिलेगी। इसके लिए केवाईसी का काम पूरा हो चुका है। अधिकांश लोगों के मोबाइल फोन रजिस्टर्ड कर लिए हैं। जो बचे हैं उनके भी एक माह में कर लिए जाएंगे। कपूर रविवार को केएलपी कॉलेज में निगम कर्मचारियों को संबोधित रहे थे। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी सर्किल में बिजली निगम के 900 कर्मचारी हैं। हमारा लाइन लॉस साढ़े 15 फीसदी तक आ चुका है। उम्मीद है कि अगले वर्ष तक रेवाड़ी में यह लाइन लॉस सिंगल डिजिट में आ जाएगी। ऐसे में प्रत्येक कर्मचारी की ड्यूटी बनती है कि वह लाइन लॉस कम करने के लिए अपनी ड्यूटी सुनिश्चित करें। ऐसे में हर कर्मचारी ट्रांसफार्मर चिह्नित कर इस लोस को कम करने में भागीदारी निभाए।
---
कॉल सेंटर में आने लगी शिकायतें
सीएमडी ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायत निवारण के लिए बनाया गया कॉल सेंटर अच्छी तरह से काम कर रहा है। उपभोक्ता 1912 या कॉल सेंटर पर शिकायत दे रहे हैं। पहले जून-जुलाई में शिकायतें 60 से 70 हजार आती थीं, अब जिनकी संख्या बढ़कर ढाई लाख तक पहुंच चुकी है। जब उपभोक्ता का मोबाइल फोन इससे रजिस्डर्ट हो जाएगा तो उसे केवल यही कहना है कि उसकी बिजली चली गई है। इसके बाद रजिस्टर्ड नंबर से उसकी शिकायत का कर्मचारी तुरंत समाधान कर देगा।
विज्ञापन

---
हेल्प डेस्क और सीसीटीवी कैमरे
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायत निवारण के लिए हर सब डिविजन पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। इसका उद्देश्य है कि हमारा उपभोक्ता अगर हमारे कार्यालय में आए तो उसे अच्छा ट्रीटमेंट मिले। एक बार में आने के बाद उसे दूसरी बार आने की जरूरत नहीं हो। वहीं एसडीओ, कैशियर आदि के केबिनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसमें ओडियो रिकॉर्डिंग भी होगी। इससे एक ओर कर्मचारी ठीक ढंग से काम करेंगे। वहीं दूसरी ओर शरारती तत्व भी कोई हरकत करने से पहले कई बार सोचेंगे। इसमें उपभोक्ता अगर बातचीत की रिकॉर्डिंग लेना चाहे तो वह भी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उच्च क्वालिटी के आ रहे दस्ताने
सीएमडी ने कहा कि अभी हाल के दस्तानों में ग्रिप ठीक नहीं है। ऐसे में नए दस्ताने इंपोर्टेड किए जा रहे हैं। जिनमें ग्रिप ठीक हो। इनमें 37 केवी तक की प्रोटेक्शन जरूरी है। एएलएम एवं लाइनमैन को दस्ताने मुहैया कराए जाएंगे। वहीं हर सब स्टेशन पर एक-एक फुल बॉडी शूट मुहैया कराया जाएगा।

---
वाट्सअप ग्रुप बनाएं
सीएमडी शत्रुजीत कपूर ने बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आपस में वाट्सअप ग्रुप बनाने पर भी जोर दिया। जिससे समय पर सूचनाएं मुहैया कराई जा सकें। इसमें कृषि क्षेेत्र में हर फीडर पर ग्रुप बनें, जिसमें कर्मचारी एवं उपभोक्ताओं को जोड़ने, दूसरे ग्रुप में सरपंच और एसडीओ को जोड़ने, तीसरे ग्रुप में शहर में एक्सईएन के साथ जनप्रतिनिधियों को जोड़ने तथा चौथे ग्रुप में एसई के साथ मीडिया के साथियों को जोड़ने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि निगम ने इस वित्तीय वर्ष में कृषि क्षेत्र में पांच करोड़ यूनिट एवं उद्योग क्षेत्र में 18 करोड़ अधिक यूनिट दी। जो अपने आपमें बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे पूर्व उन्होंने जिला सचिवालय में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर निगम के चीफ इंजीनियर संजीव अरोड़ा, एसपी विजिलेंस बलवान सिंह राणा, एसई राजकुमार जाजोरिया सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed