फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   संदेश देते है जागरण

संदेश देते है जागरण

Tue, 16 Jan 2018 01:02 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
संदेश देते है जागरण
सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं धार्मिक कार्य : विधायक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
उपमंडल के नजदीकी गांव लूला अहीर स्थित बाबा बणी वाले की याद में उनके धाम पर श्याम बाबा का जागरण कराया गया। वहीं, रात को भंडारा व खेल मुकाबलों का आयोजन हुआ। कोसली के विधायक बिक्रम सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर जागरण का विधिवत शुभारंभ किया। गौरतलब है कि हर वर्ष गांव लूला अहीर में बाबा बणी वाले धाम पर मकर संक्रांति के दिन जागरण, भंडारा और खेलों का आयोजन किया जाता है। मुुख्य अतिथि बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि कोसली क्षेत्र संत महात्माओं की तपोभूमि रहा है। यहां कई संतों ने जप और तप के माध्यम से अपने ज्ञान का प्रकाश जन जन तक फैलाया है। बाबा बणी वाला भी इनमें से एक हैं, बाबा के प्रताप की छाप का असर हर जनमानस पर दिखाई देता है। लूला अहीर के अलावा आस पास के गांव की भी बाबा के प्रति अगाध श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि हमें धर्म की रक्षा करते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपना कुछ समय सामाजिक कार्यों के साथ साथ धार्मिक कार्यों में भी लगाना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं।

इस मौकै पर गांव लूला अहीर के सरपंच वीरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि यादव का स्वागत करते हुए गांव की सामाजिक और भूगौलिक स्थिति से अवगत कराया। कोसली के विधायक बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि गांव लूला अहीर में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर श्री आनंदजी, बलजीत सिंह, जितेंद्र, डॉ. प्रवीण कुमार, जयप्रकाश, राजेंद्र सिंह, रामावतार, हरविंद्र, कपूर, राजेश यादव, दीपेंद्र, संदीप सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed