फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   छात्राओं ने लगाया जाम

छात्राओं ने लगाया जाम

Sat, 30 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने लगाया जाम
रोडवेज बसें नहीं रुकने से परेशान छात्राओं ने लगाया जाम
विज्ञापन

खोल।
रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग स्थित पाली फाटक पर रोडवेज बसें नहीं रुकने से परेशान राजकीय कॉलेज पाली व मॉर्डन कॉलेज पाली की छात्राओं ने शनिवार को जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। मौके पर पहुंचे कुंड पुलिस चौकी प्रभारी ने छात्राओं को समस्या के समाधान का आश्वासन देेकर जाम खुलवाया।
दोनों कॉलेज की छात्राओं का कहना है कि उनके हरियाणा रोडवेज के पास बने हुए हैं। फिर भी वे मजबूरी में प्राइवेट बसों में सफर कर कॉलेज व घर पहुंचती हैं। रोडवेज बस चालक बस स्टैंड पर छात्राओं को देखते ही बस को दौड़ा देते हैं। जिससे उन्हें घर पहुंचने में देरी हो जाती है। उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर को जैसे ही कॉलेज की छुट्टी हुई तो बस स्टैंड पर आकर रोडवेज बस का इंतजार करती रहीं, लेकिन कोई भी बस वहां नहीं रूकी। दो घंटे बाद जब छात्राएं रोडवेज बस को कवाने रुके लिए सड़क पर आई तो चालक ने उन पर बस चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे वे पीछे हट गईं और वह बस को दौड़ा ले गया। इसी से गुस्साई छात्राओं ने रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने कहा कि वैसे तो प्रदेश की सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत वाहवाही लूट रही है, दूसरी तरफ बस चालक उन बेटियों के लिए बस रोकना भी मुनासिब नहीं समझते है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले कई माह से यहीं स्थिति बनी हुई है। अगर रोडवेज चालक ने बस नहीं रोकी तो छात्राएं फिर से जाम लगाने को मजबूर होंगी। इस बारे में कुंड पुलिस चौकी प्रभारी रणसिंह ने बताया कि जाम जैसी कोई बात नहीं थी। पाली फाटक बंद होने से वाहनों की लाइन लगी थी। उन्होंने कहा कि जो छात्राएं वहां खड़ी थी उनको रोडवेज बसों में बिठा कर रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed