{"_id":"686184b39ccf4581850ace57","slug":"1005-online-applications-have-been-received-so-far-for-720-seats-rewari-news-c-198-1-fth1001-221816-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 720 सीटों पर अबतक आए 1005 ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 720 सीटों पर अबतक आए 1005 ऑनलाइन आवेदन
Sun, 29 Jun 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में 10वीं के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि सोमवार को है। वहीं, 12वीं के आधार पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई है। जिले के दो बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में 720 सीट पर अब तक कुल 1005 ऑनलाइन आवेदन आए हैं।
बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान लिसाना के प्राचार्य डॉ. सुखबीर यादव ने बताया कि विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय जांच के बाद ही अपने दस्तावेजों को अपलोड करें। दस्तावेजों में 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, रिजल्ट कॉपी, बैंक पासबुक, परिवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी, जाति और रिहायशी प्रमाणपत्र शामिल करने होेंगे।
आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के श्रेणी, आय और परिवार पहचान पत्र का सत्यापित होना जरूरी है। परिवार पहचान पत्र में विद्यार्थी, पिता और माता का नाम मैट्रिक सर्टिफिकेट के अनुसार होना चाहिए। 12वीं के आधार पर (12वीं नॉन मेडिकल) अप्लाई करने के लिए 10वीं और 12वीं दोनों सर्टिफिकेट लेकर आना होगा।
विज्ञापन
बहु तकनीकी संस्थान में 10वीं कक्षा के आधार पर 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। मेरिट सूची वेबसाइट पर 8 जुलाई को जारी की जाएगी। प्रथम काउंसलिंग 10 से 15 जुलाई तक होगी। 16 जुलाई को वेबसाइट पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा।
जिस विद्यार्थी को जहां भी सीट अलॉटमेंट होगी, उसे अपने सभी कागजात के साथ उसी संस्थान में पहुंचकर 17 से 21 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी। दूसरी काउंसलिंग में अपनी दोबारा पसंद 23 से 26 जुलाई तक भरेंगे। जिसका रिजल्ट 28 जुलाई को जारी किया जाएगा।
वहीं, 12वीं के आधार पर 1 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। उसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू होगी। इस दौरान ऑनलाइन च्वाइस भरी जाएगी। पहली काउंसलिंग 7 से 10 जुलाई तक चलेगी। इसमें 11 जुलाई को सीट अलॉटमेंट होगी।
दूसरी काउंसलिंग 18 से 22 जुलाई तक चलेगी। 23 जुलाई को दूसरी काउंसलिंग होगी।
वर्जन
बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में कक्षा 10वीं के लिए सोमवार और 12वीं के लिए मंगलवार को आवेदन की प्रक्रिया का अंतिम दिन है। अभी तक लिसाना बहुतकनीकी संस्थान में कुल 703 आवेदन आए हैं।-डॉ. सुखबीर यादव, प्रिंसिपल, बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान लिसाना