फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   10 year girl anm raped three

घर के बाहर खेल रही 10 साल की बच्ची, 14 साल की किशोरी व 30 वर्षीय एएनएम क साथ दुष्कर्म

Tue, 08 Sep 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
10 year girl anm raped three
खोल थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में दुष्कर्म करने के तीन मामले सामने आए हैं। घर के बाहर खेल रही एक दस वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर खाली मकान में लेकर जाकर व खेत में कटाई करने गई 14 वर्षीय किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं एक गांव निवासी 30 वर्षीय एएनएम ने भी चरखी दादरी निवासी युवक पर दुष्कर्म, मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नाबालिग के मामलों में आरोपियों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी करीब 10 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान करीब 40 वर्षीय गांव निवासी एक व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर पास में ही एक खाली कमरे में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। उसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में उत्तर प्रदेश निवासी एक परिवार वर्तमान में खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रहा है। वहीं पर उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा निवासी एक युवक भी रहता है। युवक ने छह सितंबर की रात को परिवार की 14 वर्षीय नाबालिग को पकड़ लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग ने युवक द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी परिजनों को दी तथा पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 30 वर्षीय एएनएम ने बताया कि सात सितंबर को वह अपने घर पर थी। तड़के चार बजे चरखी दादरी निवासी नवदीप घर में घुस आया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट तथा किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। युवक अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी पर मारपीट, दुष्कर्म व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed