{"_id":"69f8e0fa8e1cef190405fb67","slug":"10-players-from-haryana-selected-for-world-yogasana-championship-rewari-news-c-198-1-rew1001-237897-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विश्व योगासन चैंपियनशिप के लिए हरियाणा के 10 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विश्व योगासन चैंपियनशिप के लिए हरियाणा के 10 खिलाड़ी चयनित
Mon, 04 May 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 04 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
ट्रायल के दौरान एक मंच पर आए एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन 4 जून से 8 जून तक गुजरात के अहमदाबाद में होगा। भारतीय टीम के चयन के लिए ट्रायल 1 व 2 मई को भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र सोनीपत में किया गया। इसमें हरियाणा के 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
ट्रायल में देशभर से नेशनल और एशियन स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. युद्धवीर ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत हरियाणा से विभिन्न आयु वर्गों में कुल 10 खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के लिए किया गया है।
उन्होंने इसे हरियाणा के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि राज्य लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। बताया कि यह चयन प्रक्रिया खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघ योगासन द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर चयनित खिलाड़ियों को हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य, खेल विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर (योगा) लक्ष्मीपंत तथा हरियाणा योगासन खेल संघ के राज्य सचिव डॉ. युद्धवीर ने शुभकामनाएं दीं।
डॉ. युद्धवीर ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब नेशनल कैंप में भाग लेंगे, जहां उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पश्चात वे अहमदाबाद में आयोजित होने वाली विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।