फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   10 big works pending like Bawal Mahila College and ESI Hospital

बावल महिला कॉलेज और ईएसआई अस्पताल जैसे 10 बड़े काम लंबित

Tue, 27 Jul 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
10 big works pending like Bawal Mahila College and ESI Hospital
शहर का पायलेट चौक ः सीएम घोषणा के तहत शहर के सभी चौक का सुंदरीकरण होना है, लेकिन अधिकतर चौक बदहाल प? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। डीसी यशेंद्र सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की विभागवार समीक्षा बैठक की। डीसी ने बताया कि जिले में फेस-3 और फेस-4 के तहत कुल 188 घोषणाएं हुई हैं। जिनमें से 131 का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा 41 का कार्य प्रगति पर है। 6 का कार्य नॉन फिजिबल है और 10 का कार्य लंबित है।
विज्ञापन

डीसी ने विभागवार मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी घोषणा का कार्य प्रगति पर है उसे शीघ्र पूरा करवाया जाए। इसके अलावा जो कार्य लंबित हैं उनका कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए। डीसी ने समीक्षा बैठक में कोसली के बाईपास, बावल राजकीय महिला कॉलेज, बावल में ईएसआई अस्पताल, रेवाड़ी शहर के चौकों के सुंदरीकरण, नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा 10 करोड़ के विकास कार्य, सोलहराही का जीर्णोउद्धार, मसानी व आकेडा की पीएचसी, नर्सिंग कॉलेज सहादतनगर, हैफेड द्वारा स्थापित होने वाली फ्लोर मिल, रेवाड़ी बस स्टैंड की के संबंध में संबंधित अधिकारियों से प्रगति की रिपोर्ट ली। उन्होंने इन लंबित कार्यों को शीघ्र अमलीजामा पहनाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि सीएम की घोषणाओं से जुड़े प्रोजेक्ट जिलास्तर पर लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने जिन विकास परियोजनाओं पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है, या अभी तक अधूरा है, उनके बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार, नगर परिषद व नगर पालिका सचिव, बिजली विभाग, लोकनिर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता, पशुपालन, हैफेड व एचएसआईआईडीसी विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed