{"_id":"60edd6258ebc3ee56815354e","slug":"1-1-infected-and-found-of-black-fungus-and-corona-in-the-district-rewari-news-rtk6175287114","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में ब्लैक फंगस एवं कोरोना के एक-एक संक्रमित और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में ब्लैक फंगस एवं कोरोना के एक-एक संक्रमित और मिले
विज्ञापन
रेवाड़ी। मंगलवार को जिले में कोरोना व ब्लैक फंगस से 1-1 मरीज संक्रमित मिले। वहीं 12 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। जिले में अब कुल एक्टिव केस 22 हैं। मंगलवार को जिले में 1416 नए सैंपल लिए गए हैं।
सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में अभी तक 333177 लोगों के सैंपल लिऐ गए हैं, जिसमें 20226 लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गुरावड़ा से 1 व्यक्ति संक्रमित मिला है। वहीं 12 नागरिक ठीक भी हुए हैं। अब तक जिले में 19950 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। अब तक जिले में 254 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब जिले में 22 एक्टिव केस हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में एक और नागरिक ब्लैक फंगस से संक्रमित मिला है। अभी तक ब्लैक फंगस की संदिग्ध बीमारी के 36 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें से 2 नागरिकों की मौत हो चुकी है। जिले का रिकवरी दर 98.64 प्रतिशत है।
सोमवार को 1416 सैंपल लिए, 1407 को लगा टीका
सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटे में 1416 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं जिले में 1324 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट बाकी है। मंगलवार को जिले में कुल 1407 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक जिले में 365732 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
नेहरूगढ़ व शहादतनगर में 66 नागरिकों ने कराई कोरोना जांच
कोसली के एसडीएम होशियार सिंह ने बताया कि आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर उपमंडल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण सभी जरूरी उपायों के साथ सावधानी बरतें और किसी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि तुरंत कोरोना जांच कराएं। मंगलवार को नाहड़ सीएचसी के गांव नेहरूगढ़ और शहादतनगर में कोरोना जांच के लिए 66 नागरिकों के कोरोना टेस्ट किए गए। वहीं दूसरी ओर नाहड़ के एसएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि डॉ. आशीष, स्टॉफ नर्स नमिता और मोहित की टीम ने सीएचसी नाहड़ में और डॉ. मंजूलता, मनीष आदि की टीमें गांव में शिविर लगाकर सैंपलिंग कर रही हैं।