फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   0 degree mercury, now God is the only support

Rewari News: 0 डिग्री पारा, अब प्रभु ही सहारा

Wed, 18 Jan 2023 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
0 degree mercury, now God is the only support
रेवाड़ी। जिले में बेशक दिन में धूप निकल रही है, लेकिन रात का पारा लगातार गिरता जा रहा है। मंगलवार की सुबह क्षेत्र का तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया। पिछले 11 साल में पहली बार जिले के तापमान 0 डिग्री पर गया है। इससे पूर्व वर्ष 2017 में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री पहुंचा था।
विज्ञापन

ठंड का हाल ये है कि खेतों में फसल व घांसफूंस पर ओंस की बूंद जम गई। कई जगह खेतों में भरे पानी की ऊपरी स्तर पर बर्फ की परत जम गई। लगातार तीसरे दिन भी पाला जमा रहा। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और पाला जमने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। बीते कई दिनों से शीतलहर के कारण दिल्ली और उसके आसपास के इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। मंगलवार सुबह रेवाडी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान गिर कर एक डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन रविवार को न्यूनतम तापमान साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16.50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस औरन्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले 12 जनवरी को अधिकतम 19.5 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान था। यह इस सीजन में पहली बार है जब सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।
पिछले 11 साल का तापमान:-
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2012 18.5 8.5
2013 19.5 9.0
2014 13.0 3.0
2015 20.6 4.0
2016 18.6 4.2
2017 15.5 1.6
2018 23.5 2.0
2019 21.5 3.0
2020 17.5 6.5
2021 13.5 2.8
2022 12.2 3.5
----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed