फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rewari's amit honoured in bangkok

रेवाड़ी के अमित स्वामी बैंकाक में सम्मानित

Thu, 17 Oct 2013 09:17 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2013 09:17 PM IST
विज्ञापन
rewari's amit honoured in bangkok
एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस फेडरेशन के उपाध्यक्ष एवं साउथ एशियन बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष रेवाड़ी निवासी अमित स्वामी को थाईलैंड में बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें बिल्डिंग एंड फिजीक स्पोर्ट्स फेडरेशन के प्रथम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर विभिन्न संगठनों व शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। स्वामी ने यह सम्मान अपने शहरवासियों को समर्पित करने की घोषणा की है।


स्वामी पिछले 10-15 सालों से बॉडी बिल्डिंग के खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रहे हैं। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित सम्मान समारोह में बिल्डिंग एंड फिजीक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महासचिव दोतक पाल चुआ ने उन्हें फेडरेशन के पहले अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत के युवाओं में इस खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा फेडरेशन के प्रोत्साहित एवं उत्थान के लिए यह सम्मान दिया गया है। यह सम्मान पाने वाले वह पहले व्यक्ति हैं। सम्मान समारोह में फेडरेशन के कार्यकारी निदेशक क्रिस्तीना बाई फेम, थाईलैंड बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष सर डोगल्स लकफोर्ड, इंडोनेशिया बॉडी बिल्डिंग की अध्यक्ष सिरिस्ताइना उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित स्वामी को इस उपलब्धि के लिए खेल से जुड़े एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। रेवाड़ी लौटे अमित ने इसे लोगों के प्यार व शहरवासियों का आशीर्वाद बताते हुए अवार्ड को शहर रेवाड़ी को समर्पित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed