{"_id":"4ca69ffa-ed55-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"rape-with-woman-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने महिला से दुराचार कर छत से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी ने महिला से दुराचार कर छत से फेंका
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2013 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रेवाड़ी में रविवार रात को शहर के एक मोहल्ले में एक युवक ने पड़ोस के घर की छत पर सो रही विवाहिता से जबरन दुराचार कर उसे छत से फेंक दिया।
विज्ञापन
हादसे में महिला के हाथ और पांव की हड्डी टुट गई है। घायल महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मॉडल टाउन पुलिस ने महिला के मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि होने पर आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार व हत्या का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार, शहर के एक मोहल्ले में एक महिला जोकि दो बच्चों की मां है, रविवार रात अपने घर की छत पर सो रही थी। रात 12 बजे के करीब उसके पड़ोस का युवक छत पर आ गया और उसने महिला से जबरन दुराचार किया।
विज्ञापन
महिला के शोर करने पर युवक ने उसे छत से धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रुप से घायल महिला को ट्रामा सेंट में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलने पर मॉडल टाउन पुलिस ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर महिला का बयान दर्ज करके उसकी मेडिकल जांच कराई।
जांच में दुराचार की पुष्टि होने पर आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार व हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।