{"_id":"1d809d22-f078-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"rape-with-nine-years-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफिस में 9 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफिस में 9 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार
फरीदाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2013 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-29 में ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस में चालक ने 9 वर्षीय एक बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन
रोते हुए मां के पास पहुंची बच्ची पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-31 पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
शहर के सेक्टर-29 में किराए का मकान लेकर रहने वाली एक महिला ने थाना सेक्टर-31 पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे हैं। लड़की की उम्र करीब 9 साल है, जबकि लड़का पांच साल का है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसके घर के बराबर में ही ट्रांसपोर्ट कंपनी है, जिसमें उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा के गांव दौरावली निवासी दिगंबर बतौर चालक काम करता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह वह घर में खाना बना रही थी। घर के अंदर पानी नहीं आ रहा था, जिस कारण उसने अपनी बेटी और बेटे को बाहर ट्रांसपोर्ट कंपनी के आफिस की टंकी से पानी लाने के लिए भेजा था।
उसकी बेटी एक बार पानी लेकर आ गई। जब वह दोबारा पानी लेने गई तो उसका बेटा घर आ गया, लेकिन बेटी नहीं आई। काफी देर तक बेटी का इंतजार करने के बाद महिला बाहर उसे देखने गई तो उसने देखा कि उसकी बेटी ट्रांसपोर्ट आफिस के अंदर से रोती हुई बाहर आ रही थी।
जब महिला ने अपनी बेटी से रोने का कारण पूछा तो लड़की ने बताया कि ऑफिस के अंदर ड्राईवर अंकल दिगंबर ने उसके साथ जबरदस्ती उसका मुंह बंद करके गलत काम किया है।
जिसके बाद महिला अपनी बेटी को साथ लेकर थाना सेक्टर-31 पहुंची और पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी चालक दिगंबर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।