फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Punjabi youth ekta manch divided

गंदी राजनीति के चक्कर में पंजाबी युवा एकता मंच दोफाड़

Fri, 04 Oct 2013 11:41 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Fri, 04 Oct 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
शहर के प्रमुख सामाजिक संगठन पंजाबी युवा एकता मंच के सरपरस्त राजकमल सहगल ने मंच की कार्यकारिणी से परेशान होकर अपने नौ पदाधिकारियों सहित पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


सहगल ने कहा कि मंच के कुछ पदाधिकारियों ने स्वार्थ के चलते इसे राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। भाईचारे की एकजुटता के मंच के उद्देश्य को मुख्य मुद्दे से भटका दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए मंच का गठन किया गया था, परंतु मंच को चलाने वाले ही कुछ लोग इसका राजनीतिकरण कर रहे हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंच के सरपरस्त राजकमल सहगल ने कहा कि मंच के प्रधान हेमंत बख्शी की कार्यशैली के चलते मंच अपने उद्देश्यों से भटक गया है। राजकमल ने कहा कि  मंच का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करना, विधवाओं की सहायता करना, गरीब बच्चों को शिक्षित करने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना था, लेकिन मंच का कांग्रेसीकरण होने से पंजाबी बिरादरी में भी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिकदलों से संबंध रखने वाले युवा मंच से इसलिए जुड़े थे कि पंजाबी समाज का उत्थान हो। सहगल ने कहा कि मौजूदा हालात से आहत होकर भेदभाव के चलते पंजाबी युवा का गठन हुआ था, लेकिन हर आयोजन में मंच के कुछ स्वार्थी सदस्यों की वजह से मंच अपने उद्देश्य से भटक गया है और एक तरह से कांग्रेस पार्टी में उसका विलय हो गया है। राजकमल सहगल ने सुशील धींगड़ा, हेमंत, राजू, अनिल सोनी, तरुण नंदा, मोहित खन्ना, आशु खुराना, संजय सहगल और टीकू सहगल के साथ इस्तीफा दे दिया।
 

मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। पंजाबी युवा एकता मंच सामाजिक उत्थान का काम कर रहा है, उसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।
- हेमंत बख्शी, प्रधान, पंजाबी युवा एकता मंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed